Bollywood Star : 2023 में कौन करेगा धमाकेदार एंट्री!

- बायकॉट ट्रेंड के चलते कौन मारेगा बाज़ी 
 | 
Bollywood Star

Khari Khari, News Desk: Boycott Trend : 2022 के अब 4 ही दिन बाकी रह गये हैं। बॉलीवुड के लिए ये साल अच्छा नहीं रहा। 38 बड़ी फिल्मों को 2040 करोड़ का नुकसान हुआ। भारत की सबसे छोटी फिल्म इंडस्ट्रीज कन्नड़ सिनेमा की 5 फिल्मों ने ही 2056 करोड़ की कमाई कर डाली। 

2023 में बॉलीवुड के लिए कैसा रहेगा, ये देखना बड़ा ही दिलचस्प होगा। नए साल में सभी की निगाहें शाहरुख खान पर टिकी होंगी क्योंकि शाहरुख 4 साल बाद वापसी करेंगे उनकी 3 फिल्में आएंगी।

देखते है 2022 फिल्मी दुनिया के लिए कैसा रहा, किस-किस स्टार पर 2023 में बॉलीवुड का कितना इन्वेस्टमेंट हुआ है। 

2023 में SRK की वापसी 

ट्रेड एक्सपर्ट तरण आदर्श ने कहा “2018 में शाहरुख की फिल्म जीरो आई थी जिसने अच्छा बिज़नेस नहीं किया। इसके बाद शाहरुख रॉकेट्री और ब्रह्मास्त्र जैसी फिल्मों में मेहमान कलाकार बने। 5 साल बाद उनकी एक साथ तीन फिल्में आ रही हैं।

शाहरुख कई तरह की कॉन्ट्रोवर्सीज से घिरे रहे। कभी बेटे आर्यन का ड्रग केस में फंसना उनका वैष्णोदेवी मंदिर जाना और फिर बेशरम रंग गाने के वजह से फिल्म पठान का बायकॉट ट्रेंड शुरू हो जाना। शाहरुख पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप हैं। शाहरुख की आने वाली तीनों ही फिल्में बड़े डायरेक्टर्स एटली, राजकुमार हीरानी और सिद्धार्थ आनंद की हैं जिनका ट्रैक रिकॉर्ड अच्छा रहा।

प्रभास पर 850 करोड़ रुपए की इन्वेस्टमेंट 

2023 में प्रभास सबसे रिस्की एक्टर साबित हो रहे हैं क्योंकि इनकी दो अपकमिंग फिल्मों में पूरे 850 करोड़ रुपए इन्वेस्टमेंट हुए है। पहली फिल्म आदिपुरुष जिसका बजट 650 करोड़ रुपए है। दूसरी फिल्म सालार जो 200 करोड़ रुपए में तैयार हो रही है। 2 अक्टूबर 2022 में आदिपुरुष का टीजर रिलीज होते ही इसकी खूब आलोचना हुई। राम की मूंछ से लेकर रावण की दाढ़ी और विमान सभी चीज़ों पर आपत्ति जताई गई। कई तरह के आरोप लगे और VFX का भी खूब मजाक बना।

ये फिल्म 13 जनवरी 2023 को रिलीज होनी थी, लेकिन दर्शकों के नेगेटिव रिस्पांस से मेकर्स ने 150 करोड़ रुपए लगाकर VFX में सुधार करने का निर्णय लिया और फिल्म को पोस्टपोन कर दिया। अब ये फिल्म 16 जून 2023 को रिलीज की जाएगी। प्रभास की दूसरी फिल्म सालार जिसका बजट 200 करोड़ रुपए है।

2022 में अक्षय की 5 फिल्में हुईं रिलीज

अक्षय की 2022 में 5 फिल्में सम्राट पृथ्वीराज, बच्चन पांडे, रक्षाबंधन, रामसेतु, कटपुतली रिलीज हुईं। कटपुतली OTT पर आई और थिएटर में आने वाली बाकी 4 फिल्में फ्लॉप रहीं। सम्राट पृथ्वीराज सबसे बड़ी फिल्म थी इसका बजट 300 करोड़ रुपए था जो 90 करोड़ रुपए की ही कमाई कर सकी।

Read More: इस लाइलाज बीमारी का शिकार हुई Yami Gautam!

Read More: Shah Rukh Khan: क्यों सुहागरात पर इस एक्ट्रेस को मिलने पहुंच गए थे शाहरुख?

Read More: Pranjal Dahiya: 2022 में प्रांजल दहिया के गानों ने मचाया धमाल!

Read More: Urfi Javed Life Threat: उर्फी जावेद को धमकी देने वाला शख्स गिरफ्तार

Connect with Us on | Facebook

National

Politics