Weather Updates: इन राज्यों में जारी रहेगा गर्मी का सितम, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट

 | 
Weather Updates: इन राज्यों में जारी रहेगा गर्मी का सितम, मौसम विभाग ने दिया नया अपडेट 

Weather Updates: देशभर में भीषण गर्मी का कहर जारी है। कई राज्यों में बारिश से राहत मिली तो कहीं पर गर्मी का सितम जारी है। इसी बीच भारतीय मौसम विभाग ने मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक हिमालयी पश्चिम बंगाल, बिहार, ओडिशा, असम, पश्चिम मेघालय, त्रिपुरा, कोंकण एवं गोवा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराइकल, केरल, तटीय आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक में गर्म और ऊमस भरा मौसम रहने वाला है।

मौसम विभाग ने बताया है कि देश के 13 राज्यों में तापमान लगातार 40 डिग्री के पार चला गया है। 23 अप्रैल को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने वाला है। बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर और चंदौली में हीटवेव चलने वाली है। ऐसा ही वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर जैसे पूर्वी जिलों में दिखेगा।

वहीं दिल्ली-एनसीआर में आज तेज हवाएं चल सकती हैं। दिन के समय अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। राजधानी में दिन में बादल छाए रह सकते हैं। राजस्थान कई जिलों में बारिश होने की वजह से मौसम बदला हुआ है। राजस्थान के 10 जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 


 

National

Politics