iPhone 14 ने बचाई महिला की जान!

Khari Khari, News Desk(Neha Dhiman): iPhone 14 कंपनी का लेटेस्ट स्मार्टफोन आया है। इसमें कई सिक्योरिटी फीचर्स दिए गए हैं। हाल ही की एक रिपोर्ट के मुताबिक iPhone 14 की वजह से एक महिला की जान बच गई। फोन के एक फीचर ने कमाल कर दिया।
यूजर ने Reddit पोस्ट कर दी जानकारी
iPhone 14 के साथ कंपनी ने क्रैश डिटेक्शन फीचर दिया है। इसके द्वारा कार का एक्सीडेंट या क्रैश होने पर इमरजेंसी नोटिफिकेशन भेजा जाता है। इस फीचर ने महिला की जान बचाई। यूजर ने Reddit पोस्ट कर इस बारे में जानकारी दी।
कुछ सेकंड्स बाद मिले आईफोन के नोटिफिकेशन
ये घटना कैलिफोर्निया में हुई। पोस्ट पर जानकारी दी गयी कि एक्सीडेंट होने से पहले वो अपनी पत्नी के साथ फोन कॉल पर बात कर रहे थे। तभी उन्हें चीख सुनाई दी और लाइन डेड हो गया। कुछ सेकंड्स बाद ही उनके फोन पर उनकी पत्नी के आईफोन के कई नोटिफिकेशन आने लगे।
कार क्रैश और लोकेशन की जानकारी
जिसमें बताया गया कि उनकी कार क्रैश हो गई है और लोकेशन की भी जानकारी इसमें दी गयी। एम्बुलेंस पहुंचने से पहले वो वहां पहुंच गए। Crash Detection फीचर सबसे पहले Emergency SOS को ट्रिगर करता है।
यह भी पढ़ें : iPhone 13 पर बंपर छूट! 69,900 का फोन 29,900 रुपये में खरीदने का तगड़ा अवसर..
यह भी पढ़ें : खुशखबरी! Google Pixel 7 Smartphone पर मिल रही 22,500 की छूट, Out Of Stock से पहले फटाफट कर लें आर्डर
यह भी पढ़ें : Jio Outage: अब जियो यूजर्स को होगी परेशानी, सर्विस हुई ठप
Connect with Us on | Facebook