Upcoming Foldable Smartphones : धमाल मचाने के लिए आ रहे सैमसंग के दो फोल्डेबल फोन...

 | 
 Samsung Galaxy Z Flip may come with this big upgrade

Samsung लवर के लिए के बड़ी खुशखबरी सामने आई है जिसमें Samsung अपनी अगली पीढ़ी के फोल्डेबल फोन - गैलेक्सी जेड फोल्ड 5 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 पर काम कर रहा है। जानकारी के अनुसार सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 एक बड़े फोन के साथ आ सकता है।   मौजूदा गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 में 1.9 इंच का कवर डिस्प्ले है। आपको बता दे कि आगामी डिवाइस 3.0-इंच से अधिक के कवर स्क्रीन आकार वाले डिस्प्ले से लैस हो सकता है।

यह भी पढ़ें : Amazfit Falcon Smartwatch Launched: एक चार्ज में चलती है 14 दिन, नीलम क्रिस्टल ग्लास से बना है डिस्प्ले..

जानिए कब मचा सकता है मार्किट में धमाल

वहीं Samsung Galaxy Z Flip 5 में मौजूदा मॉडल की तुलना में अलग डिज़ाइन हो सकता है। आगामी स्मार्टफोन को मौजूदा मॉडल की तुलना में हल्के वजन के साथ आने के लिए तैयार किया गया है। यह भी कहा जा रहा है कि गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 में एक बेहतर कैमरा भी हो सकता है। Samsung Galaxy Z Flip 5 को 2023 की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। ध्यान दें कि कंपनी ने अभी डिवाइस की पुष्टि नहीं की है।

One UI 5.0 अपडेट रोल आउट किया शुरू

इस बीच, सैमसंग ने अपने मौजूदा फोल्डेबल फोन के लिए Android 13 आधारित One UI 5.0 अपडेट रोल आउट करना शुरू कर दिया है। इसमें गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 और गैलेक्सी जेड फ्लिप 5 दोनों शामिल हैं। सैमसंग गैलेक्सी जेड फ्लिप 4 और गैलेक्सी जेड फोल्ड 4 के फर्मवेयर संस्करण F721NKSU1BVK5 और F936NKSU1BVK5 हैं।

Samsung One UI 5.0 गैलेक्सी फोन और टैबलेट उपयोगकर्ताओं को अपने होम स्क्रीन को नए कलर ऑप्शनस आइकन और त्वरित पैनल के साथ अनुकूलित करने की अनुमति देता है। अपडेट उनके वॉलपेपर के आधार पर 16 प्रीसेट कलर थीम के साथ आता है। 

यह भी पढ़ें : Room Heater Buy Tips : खरीदने से पहले जरूर रखें इन बातों का ख्याल, कम खर्च में गर्म होगा पूरा कमरा

Connect with Us on | Facebook

 

 

National

Politics