Weather Updates : पांच राज्यों में लू की चेतावनी ! देश में जल्द ही दस्तक देगा मानसून, केरल के तटीय इलाकों में भारी बारिश, ओलो का अलर्ट

 | 
Weather Updates

Khari Khari News :

Weather Updates : भारत में मई-जून का महीना भीषण गर्मी और लू के लिए मशहूर है, लेकिन इस बार मौसम ने कुछ ऐसी करवट ली कि बारिश ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल में ही मई का महीने चिलचिलाती गर्मी से परेशान लोगों के लिए साल 2023 का मई महीना बहुत यादगार रहा। जानकारी के मुताबिक, देश में मानसून जल्द ही दस्तक दे सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून केरल के तट से सिर्फ 400 किमी दूर है।

 देश में जल्द ही दस्तक देगा मानसून

यह अभी दक्षिणी अरब सागर, मालदीव और कोमोरिन इलाके में है। दूसरी ओर, दक्षिणी बंगाल की खाड़ी और पूर्व मध्य बंगाल की खाड़ी में भी मानसून आगे बढ़ने लगा है। अगले दो दिन मानसून के आगे बढ़ने के लिए अनुकूल परिस्थितियां बनी रहेंगी। इस आधार पर कहा जा सकता है कि 4 या 5 जून तक मानसून केरल के तट पर पहुंच जाएगा। जून के दूसरे हफ्ते में रफ्तार पकड़ते हुए कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना और पूर्वोत्तर के सातों राज्यों में छा सकता है।

Weather Updates

मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिन के लिए पांच राज्यों में लू की चेतावनी जारी की गई है। इनमें महाराष्ट्र, बिहार, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल और सिक्किम शामिल हैं। इन राज्यों में अधिकतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ सकता है। पूर्वोत्तर भारत में शुक्रवार और शनिवार को अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री की बढ़ोतरी का अनुमान है। वहीं, शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर, हिमाचल, तमिलनाडु, कर्नाटक और केरल के तटीय इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी है। उत्तराखंड के कुछ इलाकों में ओले भी गिर सकते हैं।

इस से पहले, राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, यहाँ तक कि भारत मौसम विभाग (IMD) ने पूरी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश की भविष्यवाणी की। शहर के लोगों ने कहा कि मई के महीने में इससे पहले ऐसा मौसम उन्होंने कभी नहीं देखा था। यह जलवायु परिवर्तन के कारण है।

ये भी पढ़ें : Delhi Weather Update : इस बार Delhi में 36 साल का टूटा रिकॉर्ड, मई का महीना रहा सबसे ठंडा, क्या जून महीने में सताएगी गर्मी या मिलेगी राहत !

ये भी पढ़ें : Manipur Violence : मणिपुर हिंसा पर अमित शाह का एक्शन, CBI भी करेगी जांच, हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज करेंगे निगरानी

ये भी पढ़ें : Bank Holiday In June 2023 : जून के महीने में है छुट्टियों की भरमार, 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखिए छुट्टियों की पूरी लिस्ट

ये भी पढ़ें : Punjab News : पंजाब के CM ने खारिज की केंद्र की Z+ सिक्योरिटी, भगवंत मान का सुरक्षा लेने से इनकार, पंजाब पुलिस पर जताया भरोसा

ये भी पढ़ें : Rule Change 1st June : क्या सस्ता- क्या महंगा ! देश में आज 1 जून से लागू हुए 5 बड़े बदलाव, जान लीजिए किस बदलाव का आप पर पड़ेगा कितना असर

ये भी पढ़ें : Rashtrapati Bhavan : अब सप्ताह में जनता के लिए 6 दिन रहेगी सुविधा, आज से आम लोग देख सकेंगे राष्ट्रपति भवन, ऑनलाइन करनी होगी बुकिंग

ये भी पढ़ें : Rajasthan News : राजस्थान में सरकार ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए भी किया राहत का ऐलान, अब 100 यूनिट्स प्रति माह बिजली फ्री : CM गहलोत

Connect with Us on | Facebook 

 

National

Politics