Punjab News : पंजाब में आप सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज, कैबिनेट में 2 नए चेहरे हुए शामिल

 | 
Punjab News
- आप नेता इंदरबीर सिंह ने पंजाब कैबिनेट से दिया इस्तीफा

Khari Khari News :

Punjab News : पंजाब के मंत्री और आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता इंदरबीर सिंह निज्जर ने निजी कारणों का हवाला देते हुए मंगलवार को मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मंत्रिपरिषद से स्थानीय निकाय मंत्री निज्जर का इस्तीफा CM भगवंत मान ने उनका इस्तीफा मंजूरी के लिए गवर्नर को भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक, राज्यपाल को भगवंत मान ने एक पत्र भेजकर उन्हें स्थानीय निकाय मंत्री का इस्तीफा स्वीकार करने के लिए कहा है, जिन्होंने व्यक्तिगत आधार पर मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। निज्जर पंजाब के अमृतसर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र से विधायक थे।

आप नेता इंदरबीर सिंह ने पंजाब कैबिनेट से दिया इस्तीफा

Punjab News

जानकारी के मुताबिक, निज्जर के इस्तीफे के बाद पंजाब कैबिनेट में दो नए मंत्रियों की नियुक्ति की जाएगी। मुख्यमंत्री ने करतारपुर से विधायक बलकार सिंह और लंबी से विधायक गुरमीत सिंह खुडियान को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने का प्रस्ताव दिया है। दोनों मंत्रियों को आज बुधवार शपथ दिलाई गई। मुख्यमंत्री ने, राज्यपाल से 31 मई को पंजाब राजभवन, चंडीगढ़ में नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाने के लिए मंजूरी देने का अनुरोध किया था। 

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय निकाय चुनावों को ध्यान में रखते हुए, पंजाब की आप सरकार मंत्रिपरिषद में मुक्तसर और जालंधर को प्रतिनिधित्व देकर अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने के लिए पूरी तरह तैयार है। लंबी विधायक गुरमीत सिंह खुदियान और करतारपुर विधायक बलकार सिंह बुधवार आज भगवंत मान मंत्रिमंडल में मंत्रियों के रूप में शपथ ली। 

दोनों नए मंत्रियों को राज्यपाल ने राजभवन में पद की शपथ दिलाई

Punjab News

जानकारी के मुताबिक, पंजाब मंत्रिमंडल में आज चौथी बार विस्तार हो गया है। भगवंत मान अपनी कैबिनेट में करतारपुर के विधायक पूर्व DCP बलकार सिंह और लंबी से विधायक गुरमीत सिंह खुड्डियां को शामिल कर लिया है। दोनों नए मंत्रियों को राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने राजभवन में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। बलकार सिंह दोआबा क्षेत्र से ब्रह्मशंकर जिंपा के बाद दूसरे मंत्री हैं। 

खुदियान, ने 2022 के विधानसभा चुनावों में पांच बार के सीएम स्वर्गीय प्रकाश सिंह बादल को हराया था। सरकार बनने के बाद से ही कैबिनेट में शामिल करने के लिए उनके नाम की चर्चा चल रही थी। दूसरी ओर, बलकार सिंह ने हाल ही में हुए जालंधर लोकसभा उपचुनाव में आप के लिए एक शानदार सफलता सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

जानकारी के मुताबिक, राज्य में आप के 14 महीने के शासन के दौरान मान मंत्रिमंडल का यह चौथा विस्तार है। साथ ही, निज्जर आप शासन के दौरान मंत्रिमंडल से "इस्तीफा" देने वाले तीसरे मंत्री बन गए हैं। विजय सिंगला और फौजा सिंह सारारी दोनों ने पहले मंत्री परिषद से इस्तीफा दे दिया था। दोनों मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे।

ये भी पढ़ें : UP Accident News : लखनऊ में दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार SUV से 100 मीटर तक घसीटकर 2 नाबालिग समेत 4 की मौत

ये भी पढ़ें : Wrestlers Protest : नरेश टिकैत ने पहलवानों को मेडल नहीं बहाने के लिए मनाया, सरकार को दिया 5 दिन का अल्टीमेटम

Connect with Us on | Facebook

National

Politics