Prince Tewatia Tihar Jail : लारेंस के साथी प्रिंस तेवतिया की तिहाड़ जेल में हत्या, गांव के युवक की हत्या से क्राइम की शुरुआत, जाने मामूली झगड़ों से निकलकर कब बना गैंगस्टर

 | 
Prince Tewatia Tihar Jail
Prince Tewatia Tihar Jail : गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया, जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के करीबी सहयोगी की शुक्रवार शाम तिहाड़ जेल में हत्या कर दी गई थी। जानकारी के अनुसार अधिकारियों ने कहा कि तेवतिया को प्रतिद्वंद्वी गिरोह के सदस्यों ने चाकू से गोद दिया था, जब दो समूहों के बीच लड़ाई हुई थी। जानकारी के मुताबिक, गैंगवार में चार कैदी घायल हो गए। घायलों को दीन दयाल सरकारी अस्पताल ले जाया गया। मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, तेवतिया पहले हत्या और हत्या के प्रयास समेत 16 आपराधिक मामलों में शामिल था। दिसंबर 2022 में, तेवतिया को दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने राष्ट्रीय राजधानी में कारजैकिंग के एक मामले में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया था। उन्होंने कहा कि उसे पहली बार 2010 में एक हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया था। तिहाड़ जेल के अंदर गैंगवार के चलते मारे गए गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया के अपराध और तौर-तरीकों ने जरायम की दुनिया में उसके इरादों को छोटी उम्र में ही जाहिर कर दिया था। 

गैंगस्टर प्रिंस तेवतिया पर दिल्ली व एनसीआर में 15 से ज्यादा संगीन मामले दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, फिरौती जैसे मामले शामिल हैं। 2010 में पहला क्राइम करने वाले प्रिंस का 13 साल में 2 बार पुलिस के साथ आमना-सामना भी हुआ। पहले मर्डर में 5 साल जेल काटने के बाद वह 2015 में छूटने के बाद तेजी से अपराध करने लगा। फिर 2019 में शादी करने के बहाने से कोर्ट से 3 दिन की पैरोल लेकर बाहर आया और फिर वापस नहीं गया।

बाद में दिल्ली पुलिस ने उसे एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया, जिसमें उसे एक गोली भी लगी थी। 2022 में दिल्ली पुलिस ने उसे हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया था। यहीं से उसका नाम पहली बार गैंगस्टर लॉरेंस से जुड़ा था। क्योंकि उसने हथियारों की खेप लॉरेंस के जरिए पंजाब से मंगवाई थी। गली-मोहल्ले के मामूली झगड़ों से निकलकर कब वह जुर्म के बादशाहों की टोली में मिल गया, इसका अंदाजा उसके परिवार को भी नहीं लग पाया। धीरे-धीरे वह दक्षिणी दिल्ली में खौफ का दूसरा नाम बनता चला गया।

ये भी पढ़ें :  Haryana News : DLF जमीन घोटाले में हुड्डा की फिर बढी मुश्किलें, पैसे के लेनदेन की जांच के लिए नई SIT का गठन

ये भी पढ़ें : असद-गुलाम के आखिरी पलों की कहानी, जानिए क्यों करनी पड़ी फायरिंग-

ये भी पढ़ें :  Maharashtra : रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस गिरी खाई में, 12 की मौत, 25 से अधिक लोग घायल

ये भी पढ़ें : Japan PM : जापान में PM के भाषण के दौरान जोरदार ब्लास्ट, अफरा-तफरी मची, बाल-बाल बचे फुमियो किशिदा

Connect with Us on | Facebook 

 

National

Politics