Haryana News : महिला खिलाड़ी से दुष्कर्म की कोशिश, कैथल में घर बुला कोच ने पिलाई नशीली कोल्ड ड्रिंक, महिला खिलाड़ियों ने बताया पूरा मामला, शिकायत दर्ज

 | 
Haryana News
- केस दर्ज कर पुलिस ने की छानबीन शुरू 

Khari Khari News :

Haryana News : हरियाणा के कैथल जिलें से एक बड़ा मामला सामने आ रहा है, जहां एक महिला खिलाड़ी के साथ उसके कोच ने दुष्कर्म करने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक, मामला कैथल जिलें का है। जहां 19 वर्षीय खिलाड़ी ने पुलिस को दी शिकायत दीं और बताया है कि 3 मई कोच दीपक ने उसे अपने घर बुलाया। इसके बाद उसने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिला कर पिला दिया। फिर कोच ने उससे छेड़छाड़ की है। उसी समय 2 अन्य खिलाड़ी अचानक कोच के घर आ गई थी। इस कारण कोच उससे दुष्कर्म नहीं कर पाया और वह बच गई। जानकारी के मुताबिक, शिकायत के बाद महिला थाना में कोच के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। अभी कोच की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

महिला खिलाड़ी का कहना है कि कोच ने उसे धमकी दी कि इस बारे में किसी को बताया तो उसे खेल से बाहर कर दिया जाएगा। फिर उसने इस बारे किसी को नहीं बताया। उसे डर था कि कहीं उसका खेल व उसका करियर तबाह न हो जाए। इसके बाद भी कोच उस पर बुरी नजर रखे रहा। कोच ने उसे खेल में आगे ले जाने का लालच दे उसके साथ छेड़खानी की और दुष्कर्म का प्रयास भी किया। कोच के व्यवहार को लेकर खिलड़ियों ने इसकी जानकारी महिला कोच को दी। इसके बाद महिला कोच व महिला खिलाड़ी एसपी से मिलने पहुंची थी। खिलाड़ियों ने एसपी को पूरी बात बताई और कोच के खिलाफ एक शिकायत भी दी। इसी के बाद महिला थाना में कोच के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें : PM Modi : सीकर रैली में PM मोदी ने राजस्थान के CM गहलोत और कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा, कहा- ‘लाल डायरी के राज खुले तो बड़े-बड़े निपटेंगे

ये भी पढ़ें : Haryana Clerk Strike : क्लर्कों की हड़ताल को लेकर सरकार हुई सख्त, सूबे को 250 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, आज हो सकता है कोई बड़ा फैसला

Connect with Us on | Facebook 


 

National

Politics