Haryana Flood : हरियाणा में यमुना और घग्गर का कहर, इन दो जिलों के बाढ़ से बिगड़े हालात, 22 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट

 | 
Haryana Flood
- 22 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना  

Khari Khari News :

Haryana Flood : हरियाणा के लोग बाढ़ का सितम झेल रहे हैं। यमुना और घग्गर का कहर जारी है। यमुना ने हथिनीकुंड बैराज से लेकर पलवल तक सैंकड़ों गांवों को चपेट में ले रखा है। करीब 250 किमी के इस दायरे में पानी-पानी दिखाई दे रहा है। यमुना के बाद घग्गर नदी ने भी रौद्र रूप अपना रखा है। पंचकूला से लेकर फतेहाबाद-सिरसा तक जलप्रलय दिखाई देती है। दोनों नदियों के उफान के बाद सहायक नदियां भी ओवरफ्लो हो गई।  

Haryana Flood

जानकारी के अनुसार, फतेहाबाद में बाढ़ का पानी शहर तक पहुंच गया है। जहां 4-4 फीट तक पानी भर चुका है। हालात बिगड़ते देख प्रशासन ने मदद के लिए सेना बुला ली है। सिरसा में घग्गर का जलस्तर 4 हजार क्यूसेक बढ़ गया है। यहां 13 साल बाद घग्गर का जलस्तर 46 हजार क्यूसेक पहुंच गया है। बणी गांव में बाढ़ के खतरे को देखते हुए दुकानदारों ने दुकानें खाली कर दी हैं।

बाढ़ की त्रासदी के बाद अब डेंगू का खतरा बढ़ गया है। यमुनानगर में डेंगू के 5 पॉजिटिव केस मिले हैं। अस्पतालों में डेंगू के वार्ड रिजर्व कर दिए गए हैं। डिप्टी सिविल सर्जन ने बताया कि बाढ़ के बाद डेंगू, चिकनगुनिया और अन्य बीमारियों का खतरा है। इसलिए सभी शहरी और ग्रामीण इलाकों में मुनादी करवाई जा रही है। पंचकूला में पैर फिसलने से योगेश नाम का युवक घग्गर में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक पंचकूला के जुलमगढ़ गांव का रहने वाला था।

Haryana Flood

​​​​​​​कुरुक्षेत्र के शाहाबाद के गांव ढकाला में सड़क लांघने के चक्कर में 2 युवक बाढ़ के पानी में फंस गए। इसमें एक युवक बलबीर सिंह की डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर है। हिसार में सीसवाला हेड के पास से सुबह 6 बजे बालसमंद नहर टूट गई। इसे नहर में 20 फीट की दरार पड़ गई है। इसका पानी खेतों में भर गया हैं।अंबाला में प्रदेश के अन्य जिलों के मुकाबले सबसे ज्यादा मानसून बरसा है। यहां, 1 से 7 जुलाई तक 465.1 MM बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से 91 फीसदी ज्यादा है और जुलाई के दूसरे सप्ताह में 7 से 13 जुलाई तक 381.6 MM बारिश हुई, जो सामान्य से 397% ज्यादा है।

Haryana Flood  ​​​​​​​

अब चंडीगढ़ मौसम विभाग की ओर से हरियाणा में 22 जुलाई तक सभी 22 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं दूसरी तरफ हिसार, फतेहाबाद, कुरुक्षेत्र सहित 10 से ज्यादा जिलों में अभी भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। कई जगहों पर मदद के लिए सेना को भी बुलाया गया है। घग्गर और यमुना नदियों के किनारे के 557 गांव अभी भी बाढ़ में डूबे हुए हैं। गांवों के अलावा शहर के 33 वार्ड भी जलमग्न। राज्य के 12 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ और बिजली गिरने से अब तक 34 लोगों की मौत हो चुकी है। 

ये भी पढ़ें : Monsoon Session : मानसून सत्र से पहले केंद्र सरकार ने बुलाई सर्वदलीय बैठक शुरू, खास मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार

ये भी पढ़ें : Seema Haider : भारतीय सैनिकों को भी फंसाना चाहती थी सीमा हैदर, FB पर भेजी रिक्वेस्ट, ATS की पूछताछ में पाकिस्तानी महिला के दावों पर पैदा हुआ संदेह 

ये भी पढ़ें : Uttarakhand News : उत्तराखंड के चमोली में बिजली ट्रांसफार्मर फटने से बड़ा हादसा, करंट लगने से 15 लोगों की मौत, अन्य कई घायल

ये भी पढ़ें : MP News : विदिशा में बोरवेल में 8 घंटे तक फंसी रहीं ढाई साल की मासूम, बाहर निकली लेकिन बचाया नहीं जा सका

ये भी पढ़ें : Haryana News : हरियाणा में विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, नौवीं और 11वीं क्लास की एडमिशन डेट फिर बढ़ी, अब इस तारीख से पहले करें आवेदन

ये भी पढ़ें : Haryana News : विदेशी अज्ञात फोन नंबर से कॉल कर इनेलो नेता अभय चौटाला को दीं जान से मारने की धमकी

ये भी पढ़ें : Rajasthan Crime News : राजस्थान में सामूहिक हत्याकांड, 6 महीने की बच्ची समेत चार लोगों को गला काटकर किया आग के हवाले, हत्या के बाद मचा हड़कंप

ये भी पढ़ें : Opposition Meeting : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का ऐलान, विपक्ष के नए गठबंधन का नाम होगा 'INDIA', मुंबई में होगी विपक्षी दलों की अगली बैठक

Connect with Us on | Facebook

National

Politics