Food Poisoning Reason : ऑर्डर से खाना मांगना बन रहा फूड -पॉइजनिंग की वजह, केरल में 20 साल की लड़की कि हुई मौत

Khari Khari News :
Food Poisoning Reason : जब भी हमारा बाहर से खाना खाने का मन होता है तो हम बिना देर किए जोमैटो-स्विगी से आर्डर कर लेते है पर अब ऑडर करने से भी डर लगेगा, अब यह हमारी जान पर भी बनने लगा है। केरल में एक 20 साल की लड़की की मौत की वजह बना ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना। उसने पास ही के रेस्टोरेंट से ऑनलाइन ऑर्डर कर बिरयानी मंगवाई, जिसे खाकर उसे फूड-पॉइजनिंग हो गई। ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना हमारे लिए मौत का कारण भी बन सकता है।
ऑनलाइन खाना ऑर्डर लोग खाना खा तो लेते है, लेकिन लोगों के कुछ समूहों के बीमार होने और अधिक गंभीर बीमारी होने की संभावना अधिक होती है। उनके शरीर की कीटाणुओं और बीमारी से लड़ने की क्षमता कई कारणों से उतनी प्रभावी नहीं होती है। फूड पॉइजनिंग से कई बार गंभीर बीमारियां होती है जैसे, जॉन्डिस यानी पीलिया और डिसेंट्री हो जाती है। अगर समय रहते इन्हें कंट्रोल नहीं किया गया तो मौत भी हो सकती है।
फूड-पॉइजनिंग के लक्षण
-
पेट दर्द
-
डायरिया
-
उल्टी
-
मितली आना
-
बुखार
-
डीहाइड्रेशन
65 वर्ष और उससे अधिक आयु के
इस वर्ष की आयु के लोगो को इसका जोखिम अधिक होता है क्योंकि जैसे-जैसे लोग बड़े होते हैं, उनकी प्रतिरक्षा प्रणाली और अंग हानिकारक कीटाणुओं को पहचान नहीं पाते हैं और उन्हें उस तरह से छुटकारा नहीं मिल पाता है।
5 साल या उस से छोटे बच्चे
छोटे बच्चों में प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होती है जो अभी भी विकसित हो रही होती है, इसलिए उनके शरीर की कीटाणुओं और बीमारी से लड़ने की क्षमता उतनी मजबूत नहीं होती है। विशेष रूप से खतरनाक हो सकती है क्योंकि बीमारी से दस्त यस उल्टियां अदि हो सकता है।
गर्भवती महिला में
गर्भवती महिलाओं के कुछ रोगाणुओं से बीमार होने की संभावना अन्य लोगों की तुलना में अधिक होती है। उदाहरण के लिए, गर्भवती महिलाओं को लिस्टेरिया संक्रमण होने की संभावना 10 गुना अधिक होती है।
ये भी पढ़ें : ICC U-19 World Cup 2023: भारतीय महिला अंडर-19 टीम के लिए एक ऐतिहासिक दिन, काला चश्मा गाने पर थिरकी अंडर 19 विमेंस टीम
Connect with Us on | Facebook