Vande Bharat Train: वंदे भारत के गिफ्ट पैकेज में हरियाणा भी शामिल

 हरियाणा के इन स्टेशनों पर रुकेगी वंदे भारत ट्रेन
 | 
Vande Bharat Train

Vande Bharat Train: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज हिमाचल के ऊना में वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई है। जिसके बाद वंदे भारत ट्रेन हिमाचल से रवाना हो चुकी है। बता दें की हरियाणा के अम्बाला से होते हुए भी यह ट्रैन गुजरेगी जिसका भव्य स्वागत राज्य के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृह मंत्री अनिल विज द्वारा किया जाएगा। 

Vande Bharat Train

ट्रेन में 16 प्रशिक्षक किए शामिल 

अम्बाला सहित हरियाणा के 7 स्टेशनों पर वंदे भारत ट्रेन का स्वागत किया जाएगा।  जिसमे अंबाला कैंट, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत और सोनीपत स्टेशनों पर बीजेपी नेताओ द्वारा ट्रेन का स्वागत किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने ऊना से ट्रैन को हरी झंडी दिखाई है। बता दें कि वंदे भारत ट्रेन में 16 प्रशिक्षक शामिल किए गए हैं। इसके बाद प्रधानमंत्री बल्क ड्रग फार्मा पार्क का शिलान्यास और ट्रिपल आईटी का ऑनलाइन लोकार्पण भी किया।

21 अक्तूबर से शुरू होगी सर्विस 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को चौथी और नई दिल्ली को तीसरी वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन दिल्ली से ऊना के लिए अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन के बीच 21 अक्तूबर से यात्री इसमें सफर कर सकेंगे। बता दें कि बुधवार के दिन यह ट्रैन बंद रहेगी।

Read More: Today Weather Update: देश के इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

Read More:  Stock Market Closing: Investor हुए मालामाल, Market Cap बढ़कर 271.67 लाख करोड़ पार

Read More:  Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने अपडेट किये पेट्रोल-डीजल के नए रेट, ऐसे जानिए अपने शहर का भाव!

National

Politics