Today Weather Update: देश के इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

 | 
Today Weather Update

Today Weather Update: देश के कई जिलों में बरसात अभी लगातार जारी है। राजधानी दिल्ली में भी पिछले कई दिनों से बरसात की गतिविधियां देखने को मिली है। वहीं बुधवार को बरसात से राहत देखने मो मिली है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अब बरसात की कोई संभावना नहीं है लेकिन घने बदल छाए रहेंगे। वहीं आज गुरुवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान19 डिग्री और अधिकतम तापमान 32 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। बता दें कि 14 अक्टूबर से राजधानी में आसमान साफ़ रहने की संभावना है। 

यहां अगले 4 दिनों तक भारी बरसात की संभावना

मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के अनुसार कर्नाटक के कुछ हिस्सों सहित हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में आज बरसात हो सकती है। वहीं तमिलनाडु और रायलसीमा में अगले 4 दिनों तक भारी बरसात होने की संभावना है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना और पूर्वोत्तर इलाकों में हल्की बरसात हो सकती है। 

 Read More:  Stock Market Closing: Investor हुए मालामाल, Market Cap बढ़कर 271.67 लाख करोड़ पार

यह भी पढ़ें :  Petrol Diesel Price: तेल कंपनियों ने अपडेट किये पेट्रोल-डीजल के नए रेट, ऐसे जानिए अपने शहर का भाव!

National

Politics