Gujarat Election के महासंग्राम का आगाज आज

-दो चरणों में हो सकता है गुजरात में चुनाव
-4 दिसंबर तक पूरी हो सकती है चुनाव प्रक्रिया
 | 
Gujarat Election

Gujarat Election: गुजरात विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा आज शेड्यूल जारी किया जाएगा। चुनाव आयोग आज दोपहर तक चुनाव की तारीखों की घोषणा कर सकता है। बताया जा रहा है कि चुनाव दो चरणों में किये जायेंगे। पहले चरण के लिए नवंबर के आखिर में और दूसरा चरण के लिए दिसंबर की शुरुवात में हो सकते है। वहीं परिणाम की घोषणा हिमाचल प्रदेश के साथ 8 दिसंबर को हो सकती है। हिमाचल में पहले चरण के लिए मतदान 12 नंबवर को होगा।

BJP इतनी सीटों के इरादे से उतरेगी मैदान में 

बीजेपी ने इस बार 182 सीटों में से 160 से ज्यादा सीटें जीतने के इरादे से मैदान में उतरेगी। वहीं उम्मीदवारों के नाम पक्के करने के लिएब आज गृह मंत्री अमित शाह गांधीनगर आएंगे। बीजेपी को अब तक 4340 लोगों के नाम मिले हैं। जिनमे से संबसे अधिक  1490  उत्तर गुजरात से मिले है। वहीं सौराष्ट्र से1163, मध्य गुजरात से 962 और साउथ गुजरात से सबसे कम 725 उम्मीदवार मिले हैं। आपको बता दें कि बीजेपी गुजरात में पिछले 27 साल से सत्ता में है। 

18 फरवरी 2023  को होगा कार्यकाल समाप्त 

इस बार चुनाव में  भाजपा, कांग्रेस और AAP  तीन पार्टियों को मैदान में देखा जा सकता है। वहीं दिल्ली और पंजाब में अपनी सरकार बनाने के बाद अब गुजरात पर नज़र बनाए हुए है। बता दें कि AAP राज्य की सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। बता दें कि गुजरात और हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव साल 1998, 2007 और 2012 में एक साथ हुए थे। वहीं गुजरात विधानसभा का कार्यकाल 18 फरवरी, 2023 को खत्म हो जाएगा। 

Read More: Adampur Election Politics: हुड्डा ने कांग्रेस को बना दिया बापू-बेटे की पार्टीAdampur Election Politics: हुड्डा ने कांग्रेस को बना दिया बापू-बेटे की पार्टी

Read More: RBI Digital Currency Launch क्या यह सभी के लिए उपलब्ध? क्रिप्टोकरेंसी से किस प्रकार अलग, जानिए यहां सब कुछ

Read More: Haryana CET 2022: तीन लाख से अधिक उम्मीदवारों को नहीं पता चला अपना CET परीक्षा केंद्र

National

Politics