T20 World Cup 2022 के दूसरे मुकाबले में आज श्रीलंका और यूएई आमने-सामने, दोनों टीमों का हर हाल में जीतना जरूरी

 | 
T20 World Cup 2022

T20 World Cup 2022 के क्वालिफायर मुकाबलों का आज तीसरा दिन जारी है। आज पहले राउंड के दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच नीदरलैंड और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। वहीं दूसरे मुकाबले में श्रीलंका और यूएई का आमना-सामना होगा। श्रीलंका और यूएई को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में दोनों टीमों के बीच यह करो या मरो वाला मुकाबला होगा। टूर्नामेंट में बने रहने के लिए दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला जीतना बेहत ही जरूरी होगा। 

श्रीलंका का पलड़ा भारी 

इससे पहले दोनों टीमों के बीच अब तक सिर्फ एक ही मुकाबला खेला गया है। साल 2016 में श्रीलंका ने यूएई को उस मुकाबले में 14 रन से हराया था। ऐसे में आज के मैच में श्रीलंका टीम का पलड़ा भारी नज़र आ रहा है। आज के इस मुकाबले में हारने वाली टीम के लिए मुश्किलें बढ़ जाएंगी। बता दें कि श्रीलंका और यूएई के बीच आज का यह मुकाबला दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा। 

दोनों टीमों की संभावित Playing XI

Sri Lanka

कप्तान डी शनाका, पथुम निसानका, डी गुनाथिलका, बी राजपक्षे, पीएम लियानगामगे, दुश्मंथा चमेरा, डी डी सिल्वा, वानिंदु हसरंगा, करुणारत्ने, कुशल मेंडिस, महेश तीक्ष्णा

UAE

कप्तान सीपी रिजवा, चिराग सूरी, वसीम मुहम्मद, बासिल हमीद, जुनैद सिद्दीकी, जावर फरीद, वी अरविंद, अयान अफजल खान, काशिफ दाऊद, के मयप्पन, जहूर खान

Read More: T20 World Cup 2022 के दूसरे दिन इन दोनों टीमों के बीच भिड़ंत, दो बार वर्ल्ड चैंपियन रही टीम उतरेगी मैदान में

Read More: T20 World Cup 2022 के पहले दिन होगा डबल धमाल, इन टीमों के बीच होंगे मुकाबले

Read More: T20 WC 2022: इस बार दिवाली पर भारत निकालेगा पाकिस्तान का दिवाला

National

Politics