T20 World Cup 2022: ICC रैंकिंग में कोहली ने लगाई लंबी छलांग, बनाई Top-10 में जगह

ICC Ranking में PAK का ये खिलाड़ी प्रथम स्थान पर, जानिए
 | 
T20 World Cup 2022

T20 World Cup 2022 में भारत ने अपना पहला मैच रविवार को पाक के खिलाफ खेला था। इस मैच में विराट कोहली ने पाक के मुंह से जीत छीन ली थी। इस मैच में भारत ने पाक को 4 विकेट से हराया था। इस दौरान कोहली ने पाक के खिलाफ 82 रन की धमाकेदार पारी खेलते हुए न की टीम को जीत दिलाई बल्कि टी 20 रैंकिंग में भी लंबी छलांग भी लगाई है। जिसके बाद उन्होंने टॉप 10 में जगह बनाई है। 

T20 World Cup 2022

Top 10 में 9वें स्थान पर पहुंचे कोहली 

बता दें कि विराट कोहली टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में 635 पॉइंट्स के साथ टॉप 10 में जगह बनाते हुए 9वें स्थान पर पहुंच गए है। इस दौरान बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को एक पायदान का नुकसान हुआ है। इसके बाद सूर्य अब दूसरे से तीसरे स्थान पर आ गए हैं। 

Asia Cup में 15वें स्थान पर बनाई थी जगह 

एशिया कप खेलने से पहले कोहली 35 रैंकिंग पर थे। लेकिन इसके बाद कोहली ने अफगानिस्तान के खिलाफ शतक जड़ते हुए 15वें स्थान पर आ गए थे। लेकिन अब इन्होने टॉप 10 में अपनी जगह पक्की कर ली हैं। साल 2019 के बाद कोहली का प्रदर्शन फ्लॉप रहा था। इस दौरान इन्होने इंटरनेशनल क्रिकेट में एक भी शतक नहीं लगाया था। एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना शतक लगाते हुए अपनी फॉम में वापसी कि थी। वहीं रविवार को पाक के खिलाफ 82 रन की नाबाद पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलवाई।

Read More: T20 World Cup: भारतीय टीम ने खाने को लेकर किया विवाद खड़ा, अभ्यास करने से भीं किया मना

 रिज़वान रैंकिंग में प्रथम स्थान पर

आपको बता दें कि पाकिस्तान के बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान 849 रेटिंग के साथ इस रैंकिंग में प्रथम स्थान पर बने हुए हैं। वहीं न्यूज़ीलैंड के डेवोन कॉन्वे तीसरे स्थानों से छलांग लगाते हुए दूसरे स्थान पर पहुँच गए हैं। इनके बाद अब तीसरे स्थान पर भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव बने हुआ हैं। 

जानिए ICC रैंकिंग में शामिल Top-10 खिलाड़ी

  • मोहम्मद रिजवान -  Rating: 849
  • डेवोन कॉनवे -  Rating: 831
  • सूर्यकुमार यादव - Rating: 828
  • बाबर आजम- Rating: 799
  • एडेन मार्कराम-Rating: 762
  • दाविद मालन- Rating: 754
  • एरोन फिंच- Rating: 681
  • पथुम निसानका- Rating: 658
  • विराट कोहली- Rating : 635
  • मुहम्मद वसीम- Rating: 626

Read More: T20 World Cup 2022 में आज Afghanistan vs New Zealand के बीच भिड़ंत, जानिए दोनों टीमों की Playing XI

Read More: T20 World Cup 2022:भारत के खिलाफ मैच से पहले PAK टीम को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी टीम से बाहर

National

Politics