T-20 World Cup फाइनल में बजेगा भारत का डंका

 | 
T-20 World Cup

T-20 World Cup का फाइनल मैच आज पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच मेलबर्न में खेला जाना हैं। हालांकि, भारतीय फैंस इस फाइनल मुकाबले को भारत-पाक के बीच देखना चाहते थे। लेकिन सेमीफइनल में इंग्लैंड ने भारत को 10 विकेट से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। जिससे करोड़ो भारतीय फैंस निराश हुए थे। आपको बता दें कि आज भले ही इस फाइनल में भारत टीम न दिखे लेकिन भारतीय फैंस के लिए खुशी की बात सामने आई हैं। भले ही भारत टीम यहां तक न पहुंच पाई हो लेकिन अपने देश का नाम रोशन करने के लिए फाइनल में आज देश की नन्ही 13 साल की सिंगर जानकी ईश्वर (Janaki Easwar) इस मुकाबले में परफॉर्म करेंगी। जी हां.....

T-20 World Cup

Final से पहले होगा क्लोसिंग सेरेमनी का आयोजन 

आपको बता दें कि मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में आज भारत की जानकी संगीत परफार्म करेंगी। फाइनल मुकाबला आज दोपहर 1:30 बजे खेला जाएगा। लेकिन इससे पहले क्लोसिंग सेरेमनी का आयोजन किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पता चला हैं कि मुकाबले की शाम को जानकी प्रस्तुति देंगी। जानकी संगीतकारों के परिवार से ताल्लुक रखती हैं। इनके पिता और दोनों भाई भी संगीतकार हैं। 

T-20 World Cup

यहां से मिली Popularity

सिंगर जानकी ने कलाकृति स्कूल ऑफ म्यूजिक से कर्नाटक संगीत की शिक्षा हासिल कर रही हैं। हालांकि, जानकी का परिवार पिछले 15 साल से ऑस्ट्रेलिया में ही रह रहा है। लेकिन इनका परिवार केरल का रहने वाला है। जानकी को ऑस्ट्रेलिया में साल 2021 में पॉपुलैरिटी म्यूजिक रियलिटी शो द वॉइस ऑस्ट्रेलिया से मिली थी। बता दें कि जानकी इससे पहले इंडियन फिल्म फेस्टिवल ऑफ मेलबर्न, इंडियन फैशन वीक ऑस्ट्रेलिया में भी प्रदर्शन कर चुकी हैं। जहा इनको खूब पसंद किया गया था। 

Read More: T-20 World Cup: Pakistan-England में से जो भी जीतेगा रचेगा इतिहास

Read More: World Cup 2022: शर्मनाक हार के बाद भारतीय टीम में होगा बड़ा फेरबदल

Read More: T-20 World Cup: Final में बारिश बन सकती है खलनायक

Connect with Us on | Facebook

National

Politics