Bharat Jodo Yatra: पंजाब में बदली राहुल गाँधी की शख़्सियत

- कल केसरी आज लाल पगड़ी में नज़र आये 
 | 
Bharat Jodo Yatra

Khari Khari, News Desk: Bharat Jodo Yatra: भारत जोड़ो यात्रा पंजाब में शुरू हो चुकी है। पंजाब में यात्रा शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने सबसे पहले छोटे साहिबजादों की याद में बने फतेहगढ़ साहिब स्थित गुरुद्वारे में माथा टेका उसके बाद राहुल गांधी रोजा शरीफ में माथा टेकने गए। आज राहुल गांधी लाल रंग की पगड़ी पहने नज़र आये, जिसे पहनकर वह यात्रा में चल रहे हैं। कल उन्होंने केसरी रंग की दस्तार सजाई थी।

पंजाब में सबसे ज्यादा सिक्योरिटी

Bharat Jodo Yatra: पंजाब में 'भारत जोड़ो यात्रा' शुरू करने से पहले स्वर्ण  मंदिर पहुंचे राहुल गांधी - डाइनामाइट न्यूज़

पंजाब में राहुल को भारत जोड़ो यात्रा में सबसे ज्यादा सिक्योरिटी दी गई है। आगे-पीछे और दोनों तरफ पंजाब पुलिस ने सुरक्षा घेरा बना रखा है। इस यात्रा की शुरूआत में राहुल ने कहा देश में नफरत फैलाई जा रही है। RSS-BJP के लोग एक धर्म को दूसरे और एक भाषा को दूसरे से लड़वाने में लगे हुए हैं। उन्होंने देश का माहौल बिगाड़ कर रख दिया। हमें देश को मोहब्बत, एकता व भाईचारे का रास्ता दिखाना चाहिए।

सरहिंद से चली यात्रा

Punjab News BSF Recovered Heroin In Amritsar Indo-Pak Border |  पाकिस्तानियों ने ड्रोन से गिराई करोड़ों की हेरोइन, BSF ने ऐसे फेरा नशा  तस्करों के मनसूबों पर पानी

यात्रा सरहिंद से चल रही है। थोड़ी देर में यात्रा का मॉर्निंग ब्रेक होगा। सरहिंद की दाना मंडी में फ्लैग एक्सचेंज सेरेमनी में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भुपिंदर हुड्‌डा ने पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को यात्रा का फ्लैग सौंपा। पंजाब में भारत जोड़ो यात्रा दो घंटे की देरी से 8 बजे शुरू हुई।

राहुल गाँधी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका

मंगलवार को अमृतसर पहुंचकर राहुल गाँधी ने गोल्डन टेंपल में माथा टेका। इस दौरान उन्होंने केसरी रंग की पगड़ी पहनी। गोल्डन टेंपल के लिए राहुल गांधी की हरियाणा में अंतिम दिन की यात्रा के शेड्यूल में बदलाव किया गया। उन्हें अंबाला में शाम को पैदल चलकर शंभू बॉर्डर से पंजाब में जाना था। सुबह की यात्रा के बाद इसे स्थगित कर दिया गया। 

CM मान से राहुल गांधी और अन्य पद यात्रियों की सुरक्षा की मांग की गई। इस यात्रा के दौरान आम लोगों को कोई दिक्कत न हो इसके भी पुख्ता बंदोबस्त करने की मांग की गई है। राहुल गांधी की पैदल यात्रा में पंजाब पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

ये भी पढ़ें : Bharat Jodo Yatra: हरियाणा में कबड्डी मैच एन्जॉय करते नज़र आये राहुल गाँधी

ये भी पढ़ें : Air India: नशे में धुत शख्स ने विमान में महिला के साथ किया ऐसा घिनौना काम.....

Connect with Us on | Facebook

National

Politics