Parenting Tips : बीमारी के हालत में बच्चे को स्कूल भेजना हो सकता है खतरनाक, जानें कैसे

 | 
Parenting Tips

khari khari News : कभी-कभी माता-पिता के लिए यह तय करना मुश्किल हो जाता है कि उनके बीमार बच्चे को स्कूल भेजा जाए या नहीं। यदि आपका बच्चा अस्वस्थ है और उसे आराम की आवश्यकता है। तो आप उसे घर पर रख सकते है। अगर बच्चे में बहुत कम या बहुत हल्के लक्षण हों, तो आप उसे स्कूल भेज सकते है। अगर आपके बच्चे के इन्फेक्शन से उबरने के बाद निर्णय लेना भी मुश्किल हो जाता है। आपको उसे वापस स्कूल भेजने का सही समय कब हैयह जानना आपके लिए बहुत जरुरी है। आज हम आपको कुछ इन टिप्स के बारे में बताने जा रहे है, यह आपके लिए जानना बहुत जरुरी है। 

क्या आपको अपने बच्चे को घर पर रखना चाहिए?

यदि वे किसी बीमारी से संबंधित लक्षण कर रहे हैं, भले ही वे ठीक महसूस कर रहे हों। ऐसा इसलिए है क्योंकि आपका बच्चा, भले ही ठीक हो रह हो संभावित रूप से दूसरे बच्चों में इन्फेक्शन फैला सकते हैं।

वह ​लक्षण जो संकेत देते हैं कि आपका बच्चा बीमार है 

Parenting Tips

  • हाई फीवर 
  • उल्टी
  • दस्त
  • खाने में परेशानी
  • खराब नींद
  • सांस लेने में दिक्कत

उन्हें वापस भेजने का समय कब है?

एक बार अपने बच्चे को बुखार से मुक्त होने और अपने डॉक्टर द्वारा बताए गए दवाओं को पूरा करने के बाद वापस स्कूल भेजना सही समय होता है।

​अपने बच्चे को बीमारी से कैसे बचाएं

आप अपने बच्चे को बीमार होने के जोखिम को कम करने में मदद कर सकते हैं। उन्हें कुछ ऐसी आदतें शिखाये जो आपके बच्चे के लाइफ टाइम काम आये। उन्हें नियमित रूप से हाथ धोना सिखाएं, खासकर खाना खाने से पहले। ध्यान रखे की आपके बच्चे किसी ऐसी चीज को न छुए की जिनसे उन्हें इन्फेक्शन हो सके। अगर कभी भी बच्चे ऐसी गलती कर लेते है तो तुरंत उनके हाथ धुलवा दें। वे अपने साथ स्कूल में एक हैंड सैनिटाइज़र रखें, ताकि यह उपयोग के लिए आसानी से उपलब्ध हो। उन्हें सिखाएं कि दोस्तों के साथ भोजन या बर्तन साझा करने से बचें और बीमार सहपाठी के साथ बैठने से बचें। 

Read More: Winter Skin Tips : सर्दियों में भी स्किन रहेगी कोमल और चमकदार, इन प्राकृतिक चीजों को रूटीन में करे शामिल

Read More: Hair Care Tips : मेहंदी लगाने के बाद बाल नहीं होंगे ड्राई, इन चीजों का करें इस्तेमाल, जानें कैसे

Connect with Us on | Facebook

 

National

Politics