Haryana Weather Updates : हरियाणा के इन हिस्सों में 4 मई तक बारिश, गरज, आंधी का आसार, ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

 | 
Haryana Weather Updates

Khari Khari News :

Haryana Weather Updates : देश भर के कई राज्यों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। देश के कई हिस्सों में अगले 4 दिनों में बारिश की गतिविधि और गरज के साथ छींटे देखने को मिलेंगे। हरियाणा में  रविवार को सुबह से ही मौसम में बदलाव रहा। हिसार में सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हुई। दोपहर को कुछ देर धूप निकली। मौसम में बदलाव के चलते प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री तक गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में तेजी से बदलाव हो रहा है। तापमान में बदलाव के चलते 4 मई तक बारिश और ओलावृष्टि की संभावना व्यक्त की गई है।

हरियाणा में आज से 4 दिनों तक लगातार बारिश, आंधी और ओलावृष्टि का दौर चलेगा। मौसम के हालात कई दिन तक खराब रहेंगे। 2 मई के लिए तो मौसम विभाग ने ओरेंज अलर्ट जारी किया है, मंगलवार को प्रदेश के लोगों को भरी भरकम बारिश और ओलावृष्टि का सामना करना पड़ सकता है। पूरे प्रदेश में अलग अलग क्षेत्रों में रुक रुक कर हल्की से लेकर तेज बारिश हो रही है। ओले गिरने का खतरा भी अब सिर पर मंडरा रहा है। रात को अंबाला, यमुनानगर, कैथल, जींद करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र समेत कई ओर जिलों में बारिश दर्ज की गई।

आसपास के क्षेत्रों में भी तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज

जिस के साथ, भारत मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, चंडीगढ़, पंजाब, पश्चिम यूपी सहित उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों और उत्तराखंड में अगले 4 दिनों तक बारिश की भविष्यवाणी की गई है। यह पिछले चौबीस घंटों के दौरान राज्य में बारिश का परिणाम है। 1-2 मई को मध्य और उच्च-पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश, ओलावृष्टि और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश की राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में भी तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। उत्तर-पश्चिम भारत, मध्य भारत, दक्षिण भारत, पूर्व-भारत और उत्तर-पूर्व भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना है। उत्तर-पश्चिम भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में ओलावृष्टि की संभावना है।

आज से अगले चार दिनों तक राज्य में खराब मौसम को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान और 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है। 3 और 4 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों पर धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। 1 मई और 2 मई को अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर और 1 मई से 4 मई तक असम और मेघालय में भारी बारिश की संभावना है।

ये भी पढ़ें: LSG vs RCB : बेंगलुरु को लखनऊ को उसके घर में हराना बड़ी चुनौती, सेमीफाइनल के लिए बेंगलुरु को जीतने होंगे चार मैच

ये भी पढ़ें : IPL 2023 CSK vs PBKS : पंजाब ने धोनी की टीम के जबड़े से छीना मैच, आखिरी गेंद पर 3 रन बनाकर जीता पंजाब

ये भी पढ़ें : IPL 2023 MI vs RR : छक्कों की हैट्रिक से मुंबई की जोरदार जीत, राजस्थान रॉयल्स के लिए काम नहीं आया यशस्वी का शतक

Connect with Us on | Facebook 

National

Politics