SYL Issues: SYL मुद्दे को लेकर आज आ सकता हैं बड़ा फैसला, हरियाणा के CM ने बैठक से पहले कही ये बात

 विपक्षी दल हरियाणा के लिए पानी नहीं होने की कह रहे बात 
 | 
SYL Issues

SYL Issues: हरियाणा और पंजाब के बीच SYL  सतलुज-यमुना लिंक को लेकर लंबे समय से एक बड़ा विवाद रहा हैं। इस मुद्दे को लेकर आज दोनों राज्यों के  मुख्यमंत्री के बीच आज बैठक होगी। इस बैठक से पहले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि आज इस बैठक में केवल नहर के मुद्दे को लेकर बातचीत की जानी है। उन्होंने ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि पानी के संबंध को लेकर बाद में निर्णय लिया जाएगा। बैठक में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान मौजूद रहेंगे।

SYL हरियाणावासियों का हक: CM मनोहर

बता दे कि आज कि यह बैठक हरियाणा के CM मनोहर लाल के निवास स्थान चंडीगढ़ में होगीं। CM मनोहर यहां पहुंच चुके है। वहीं कुछ ही समय के बाद पंजाब के CM भगवंत मान भी उनके निवास स्थान पर पहुंच  जाएंगे। दोनों राज्यों के CM के बीच थोड़ी देर में ही बैठक शुरू होगी। मुख्यमंत्री  मनोहर पहले ही बोल चुके है SYL हरियाणावासियों का हक है और उन्हें पूरी आशा है की उन्हें उनका यह हक जरूर मिलेगा। लेकिन सभी विपक्षी दल हरियाणा के लिए पानी नहीं होने की बात कह रहे हैं। दोनों मुख्यमंत्री के बीच इस बैठक में निकले हुए नतीजे की रिपोर्ट सुप्रीम कोर्ट ने मांगी हैं। 

Read More: Haryana News: हिजाब विवाद पर अनिल विज ने पुरुषों को दिखाया आईना

Read more: Vande Bharat Train: वंदे भारत के गिफ्ट पैकेज में हरियाणा भी शामिल

Read More: Today Weather Update: देश के इन राज्यों में भारी बारिश की संभावना

National

Politics