Haryana News: रोहतक में सिलेंडर फटने से हुआ बड़ा हादसा, 7 लोग घायल

धमाके की वजह से आस पड़ोस के मकानों की गिरी दीवारे  
 | 
Haryana News

Haryana News: हरियाणा के  रोहतक शहर में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया है। हादसा यहां की एकता कॉलोनी का है। सिलेंडर फटने से हुए धमाके से इलाके में सनसनी फैल गयी। धमाका इतनी जोर से हुआ की घर के दीवारे और छत गिर गयी जिस वजह हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल लोगों को रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि घायलों में  एक साल का बच्चा भी शामिल है। धमाका इतनी जोर से हुआ की आस-पास का इलाका भी दहल गया।

गीजर में लगे सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

​​Haryana News

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल विभाग टीम मौके पर पहुंची। मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि धमाका गर्म पानी के लिए गीजर में लगे सिलेंडर के फटने कि वजह से हुआ है। इस गंभीर हादसे में कुल 7 लोग घायल हुए हैं। बताय जा रहा है कि जोरदार धमाके कि वजह से आस-पड़ोस के मकानों कि दीवारे भी गिर गयी। वहीं पड़ोस में खड़ी एक कार भी धमाके की वजह से डैमेज हो गयी। घायलों का इलाज PGI में चल रहा है।

Read More: Haryana News: SYL मुद्दे पर हरियाणा और पंजाब सरकार फिर आमने-सामने

Read More: Haryana News: हरियाणा के इस गांव में मनाई जाएगी काली दिवाली

Read More: IND vs SA 2nd ODI: ईशान किशन ने फैंस के बीच जाकर ली फोटो, देखिये

National

Politics