Praveen Babi Love Story: महेश भट्ट के प्यार में पागल थी परवीन बाबी, सड़को पर बिना कपड़ो के किया था पीछा...फिर हुआ कुछ ऐसा

 | 
Praveen Babi Love Story:  महेश भट्ट के प्यार में पागल थी परवीन बाबी, सड़को पर बिना कपड़ो के किया था पीछा...फिर हुआ कुछ ऐसा  

Praveen Babi and Mahesh Bhatt Love Story: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परवीन बाबी और महेश भट्ट की लव स्टोरी से शायद ही कोई अंजान होगा। जब महेश भट्ट से परवीन को प्यार हुआ था, तब वो अपने करियर के चरम पर थीं। लेकिन महेश पहले से ही शादीशुदा थे। 1977 में दोनों का प्यार परवान चढ़ा तो महेश अपनी पत्नी को छोड़कर परवीन के साथ लिव इन में रहने लगे। धीरे- धीरे महेश भट्ट और परवीन बाबी के प्यार की चर्चा होने लगी। परवीन महेश के प्यार में इस कदर पागल थी कि उन्हें अपनी सुध भी नहीं थी। 

लेकिन साल 1979 में महेश भट्ट को अचानक एक ऐसी सच्चाई का पता चला जिससे उनके होश उड़ गए। एक दिन महेश जब घर लौटे तो उन्होंने देखा कि परवीन फिल्म का कॉस्ट्यूम पहने घर के एक कोने में बैठी हैं, उनके हाथ में चाकू था। महेश को देखते हुए परवीन ने उन्हें चुप रहने का इशारा किया। इसके बाद परवीन ने कहा, ‘बात मत करो, कमरे में कोई है। वो मुझे मारने की कोशिश कर रहे हैं।’ परवीन ने पहली बार ऐसा कुछ किया था जिससे महेश बुरी तरह हिल गए थे। 

डॉक्टरों को दिखाने के कुछ दिन बाद पता चला कि उन्हें सिजोफ्रेनिया नाम की मानसिक बीमारी है। डॉक्टरों ने परवीन के इलाज के लिए बिजली का झटका देने की सलाह दी लेकिन वो नहीं माने। वह परवीन को लेकर बंगलौर चले गए लेकिन परवीन की हालत में कोई सुधार नहीं आया। बताया जाता है कि परवीन स्किज़ोफ्रेनिया नाम की बीमारी से जूझ रहीं थी। उन्हें बार-बार अटैक आने लगे और उनका फिल्मी करियर खत्म होने लगा। धीरे-धीरे महेश भट्ट को एहसास हुआ और उन्होंने अपनी बीवी के पास वापस लौट जाने का फैसला किया। महेश जब घर छोड़कर जाने लगे तो परवीन उनके पीछे दौड़ी। उन्हें बाद में एहसास हुआ की उन्होंने तो कपडे ही नहीं पहने हुए हैं। 

महेश भट्ट और परवीन 1977 से 1980 तक साथ थे। वह दोनों परवीन बाबी के फ्लैट में साथ रहते थे। लेकिन परवीन के मौत के बाद उनका फ्लैट आज भी वीरान पड़ा हुआ है। परवीन बॉबी का ये फ्लैट मुंबई में जुहू के रिवेरा बिल्डिंग की सातवीं मंजिल पर है। इस फ्लैट का रेंट तकरीबन 4 लाख के आस-पास है। दिलचस्प बात ये है कि परवीन बॉबी के फ्लैट के नेम प्लेट पर अभी भी एक्ट्रेस का नाम लिखा है। लेकिन उनके इस फ्लैट में कोई भी ज्यादा दिन नहीं टिकता। बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री परवीन बाबी की मौत का रहस्य आज तक भी कोई जान नहीं पाया है।

70 के दशक में हिंदी सिनेमा पर परवीन बाबी राज करती थी। परवीन ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्में दीं। फिल्म इंडस्ट्री में उनकी छवि बोल्ड एक्ट्रेस की थी। 1976 से 80 के बीच वो इंडस्ट्री की सबसे महंगी एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार थीं। लेकिन उनकी मौत से हर कोई हैरान रह गया। उनकी मौत का राज आज भी एक रहस्य है। कोई कहता है कि उनकी मानसिक हालत ठीक नहीं थी, तो कोई कहता है उन्होंने आत्महत्या कर ली। लेकिन परवीन बाबी के साथ आखिर क्या हुआ था यह असल में कोई नहीं जानता।


 

National

Politics