Bhojpuri Song: खेसारी लाल ने रितु को बांहों में भरकर किया पलंगतोड़ रोमांस, वीडियो देख पसीना-पसीना हुए फैंस

 | 
Bhojpuri Song: खेसारी लाल ने रितु को बांहों में भरकर किया पलंगतोड़ रोमांस, वीडियो देख पसीना-पसीना हुए फैंस

Bhojpuri Song: भोजपुरी गाने इन दिनों हर छोटी-बड़ी पार्टी की शान है। खेसारी लाल यादव लाखों दिलों की धड़कन है। इन दिनों खेसारी की फिल्म का गाना  'धोवल बारू दूध से'इंटरनेट पर धूम मचा रहा है। इस गानें में खेसारी और रितु की शादार केमिस्ट्री देख फैंस के होश उड़ गए।

यूट्यूब पर इस गाने का फुल वीडियो 2018 में ही 'वर्ल्‍डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी' चैनल ने रिलीज किया था। गाने की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इसे खबर लिखे जाने तक 57 म‍िल‍ियन से अध‍िक बार देखा जा चुका है। 'धोवल बारू दूध से' गाना को खेसारी लाल यादव ने प्रियंका सिंह के साथ मिलकर गाया है। जबकि इसके बोल गीतकार आजाद सिंह ने लिखे हैं। म्‍यूजिक मधुकर आनंद ने कम्‍पोज किया है।

पराग पाटिल के डायरेक्‍शन में बनी फिल्‍म के इस गाने का सीक्‍वेंस भी मजेदार है। रितु सिंह अपने प्‍यार का इजहार कर रही हैं, जबकि खेसारी उनसे छ‍िटक रहे हैं। वह खेसारी से कहती हैं कि उनका शरीर सोने से गढ़ा हुआ है और सब उनसे प्‍यार करने के लिए तरसते हैं, लेकिन वह तो खेसारी से ही प्‍यार के पींगे लड़ाना चाहती हैं।

गीत के बोल कुछ इस तरह से हैं, 'हमर सोना के गढ़ल शरीर बा, धरला पाछा में तोहर तकदीर बा, हमके पटावे ला तरसेला लोगवा, तोहरा से पटातानी खुद से।' इस पर खेसारी लाल यादव कहते हैं, 'एको छान नहीं रहे तारु सूज से, का गारंटीबा कि धोवल बारू दूध से।'

'संघर्ष' में खेसारी लाल यादव और रितु सिंह के अलावा काजल राघवानी, अवधेश मिश्रा, महेश आचार्य, संजय महानंद, निशा झा, रीना रानी, सुबोध सेठ और प्रेरणा सुषमा के साथ दीपक सिन्‍हा, देव सिंह और सुमन झा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।


 

National

Politics