Pushpa 2 The Rule Teaser इस दिन होगा रिलीज, इस हॉलीवुड फिल्म के साथ दिखेगी पहली झलक

 | 
Pushpa 2 The Rule Teaser

Pushpa 2 The Rule Teaser : साउथ स्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) ने इस साल अपनी फिल्म पुष्पा से बॉक्स ऑफिस पर सफलता के नए रिकॉर्ड बनाये। वही इस फिल्म के बाद फैंस को इसके दूसरे पार्ट का इंतजार है। ऐसे में अब पुष्पा का दूसरा पार्ट  'पुष्पा 2 : द रूल' ( Pushpa 2 The Rule) को लेकर फैंस काफी उत्साहित है। अब फिल्म के मेकर्स ने इसका टीजर रिलीज करने की बड़ी तैयारी कर ली है।

Pushpa 2 The Rule के लिए मेकर्स ने  बनाया ये प्लान
 
लेटेस्ट रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म का टीजर 16 दिसंबर को रिलीज होने जा रही लगभग 1900 करोड़ रुपए में बनी हॉलीवुड फिल्म 'अवतार 2 : द वे ऑफ़ वॉटर' (Avatar: The Way of Water) के साथ अटैच कर भारतीय सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। इसे लेकर जल्दी ही मेकर्स आधिकारिक एलान भी कर सकते हैं।

Pushpa 2 The Rule  का टीजर 'अवतार 2' के साथ अटैच किया जाएगा

दरअसल ट्रेड एनालिस्ट सुमीत कडेल ने सोशल मीडिया पर 'पुष्पा 2' के टीजर को लेकर अपडेट दिया है। उन्होंने अल्लू अर्जुन के पुष्पा लुक का एक पोस्टर साझा करते हुए लिखा है, "ख़बरों के अनुसार 'पुष्पा 2' का टीजर 'अवतार 2' के साथ अटैच किया जाएगा।" इस खबर पर आधिकारिक मुहर लगनी अभी बाक़ी है, लेकिन दर्शक इसे सुनकर काफी एक्साइटेड हैं। लोग इस खबर को इसलिए भी सच मान रहे हैं, क्योंकि जिस दिन 'पुष्पा 2' के टीजर लॉन्च की चर्चा है, उससे ठीक एक दिन बाद यानी 17 दिसंबर को फिल्म के पहले पार्ट को एक साल हो जाएगा। अब देखना यह है कि खबर में कितनी सच्चाई है।

Pushpa 2 The Rule पर 450 करोड़ रुपए होंगे खर्च

आपको जानकारी के लिए बता दें  पुष्पा : द राइज' का निर्माण लगभग 194 करोड़ रुपए में हुआ था। वहीं, मेकर्स 'पुष्पा 2 : द रूल' पर तकरीबन 450 करोड़ रुपए खर्च करने जा रहे हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना समेत पुरानी स्टारकास्ट तो नजर आएगी ही, साथ ही कुछ नए कैरेक्टर्स भी शामिल किए जा रहे हैं।

Read More: Bollywood News: मुंबई एयरपोर्ट पर Shah Rukh Khan को कस्टम ने इस वजह से रोका, एक्टर को भरना पड़ा 7 लाख रुपए का जुर्माना

Read More: Bipasha Basu Baby Girl : बिपाशा बसु-करण सिंह के घर आई नन्ही परी, शादी के छह साल बाद गूंजी किलकारी

Connect with Us on | Facebook

National

Politics