Jio 5G Network: इस राज्य के 33 जिलों में Reliance ने लॉन्च किया Jio 5G नेटवर्क

 | 
Jio 5G Network

Jio 5G Network: देश की सबसे बड़ी दूरसंचार ऑपरेटर कंपनी रिलायंस जियो ने आज शुक्रवार को  गुजरात राज्य में अपनी True-5G सेवाओं को शुरू कर दिया है। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि गुजरात भारत का ऐसा पहला राज्य बन गया है जहा के 33 जिला मुख्यालयों में Jio True-5G कनेक्शन सर्विस शुरू की गई है। कंपनी द्वारा गुजरात का विशेष ध्यान रखने की वजह यह भी बताई जा रही है, क्यूंकि गुजरात रिलायंस की जन्मभूमि है। यह घोषणा गुजरात और इसके लोगों के लिए रिलायंस की तरफ से एक तोहफा है। कंपनी ने कहा है कि एक मॉडल राज्य के रूप में, Jio शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कृषि, उद्योग 4.0 में ट्रू 5G- संचालित पहलों की एक सीरीज शुरू करेगा। 

Jio दें रहा फ्री DATA  

गुजरात में Jio यूजर 25 नवंबर से Jio वेलकम ऑफर का विकल्प चुन सकते है। जो बिना किसी कीमत के 1 Gbps + स्पीड तक असीमित डेटा प्रदान करेगा। Jio ने बुधवार को पुणे में अपनी 5G सेवाओं की शुरुआत की घोषणा की। वहीं पिछले हफ्ते, Jio ने दिल्ली, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और अन्य प्रमुख स्थानों सहित पूरे दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में True-5G सेवाएं प्रदान कीं है। जिओ पुरे देश सबसे जल्दी 5G सेवा देने वाली कंपनी है। 

2023 तक पुरे देश में होगा Jio 5G नेटवर्क

Jio देश में  सबसे तेजी से True-5G नेटवर्क को रोल आउट कर रहा है। बता दें कि पिछले माह  एक मीटिंग के दौरान रिलायंस समूह के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी ने कहा था कि भारत को 5जी नेटवर्क के साथ जोड़ने के लिए रिलायंस कंपनी ने 2 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है और रिलायंस जियो ने एक बड़ा नेटवोर्ल तैयार किया है। इन्होने इसे दुनिया में सबसे तेज बनाने की योजना के बारे में भी कहा था। उन्होंने कहा था कि दिसंबर 2023 तक हम अपने देश के हर शहर तक Jio 5G नेटवर्क पहुंचा देंगे। 

Read More: BCCI: सूर्या और सैमसन को टीम से बाहर करने पर BCCI सवालों के घेरे में

Read More: Ultraviolette F77 Electric Bike: फुल चार्ज में 307 km दौड़ने वाली इलेक्ट्रिक बाइक ने मार्किट में की एंट्री, कीमत कर देगी हैरान
 

National

Politics