Monsoon Updates : खत्म हुआ इंतजार, भारी बारिश के साथ केरल में मानसून ने दी दस्तक, राज्य के 95 फीसदी इलाके में बारिश

 | 
Monsoon Updates

Khari Khari News :

Monsoon Updates : दक्षिण पश्चिम मानसून ने आखिरखार अपने सामान्य समय से एक हफ्ते के बाद भारत में दस्तक दे दी। दक्षिण पश्चिम मानसून आम तौर पर केरल में 1 जून तक पहुंच जाता है। मौसम विभाग (IMD) ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मॉनसून ने 1 जून की सामान्य तारीख के एक हफ्ते बाद गुरुवार को केरल में अपनी शुरुआत के साथ भारत में प्रवेश किया। यह दक्षिण अरब सागर के शेष हिस्सों और मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, पूरे लक्षद्वीप क्षेत्र, केरल के अधिकांश हिस्सों, दक्षिण तमिलनाडु के अधिकांश हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र के हिस्सों, मन्नार की खाड़ी में आगे बढ़ गया है। 

Monsoon Updates

जानकारी के मुताबीक, कुछ घंटों में मानसून कर्नाटक और तमिलनाडु पहुंच जाएगा। मौसम विभाग (IMD) ने बताया कि हवा की स्पीड और हालात सही रहे तो यह बहुत तेजी से दक्षिण से उत्तर की तरफ बढ़ेगा। राज्य के 95 फीसदी इलाके में बारिश हो रही है। अगले हफ्ते तक उत्तर भारत पहुंच जाएगा।  अरब सागर में उठे बिपरजॉय तूफान ने इसका रास्ता रोक लिया था। बिपरजॉय अब पाकिस्तान की ओर बढ़ गया है।

 monsoon​​​​​​​

IMD ने कहा, आज से दक्षिण पश्चिम के कुछ और हिस्से, और मध्य और पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में। केरल में पिछले 24 घंटों के दौरान भारी बारिश हुई है। कल भविष्यवाणी की थी कि मौसम संबंधी स्थितियां अगले 48 घंटों के दौरान केरल में मानसून की शुरुआत के लिए अनुकूल हो रही हैं। इसके अलावा, मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल है। मानसून महत्वपूर्ण है, भारत में तीन फसली मौसम होते हैं - ग्रीष्म, खरीफ और रबी, खासकर बारिश पर निर्भर खरीफ फसलों के लिए जरुरी है।

ये भी पढ़ें : Maharashtra Crime : क्रिकेट खेलने को लेकर हुए विवाद में 13 साल के लड़के ने की नाबालिग की हत्या, सिर पर बैट से किया था वार, जानिए पूरा मामला

ये भी पढ़ें : Mumbai Crime News : मुंबई में खौफनाक हत्या ! लिव इन पार्टनर के किए टुकड़े-टुकड़े, बाद में शरीर के अंगों को प्रेशर कुकर में उबाला

ये भी पढ़ें : Odisha Train Accident : ओडिशा रेल हादसे में जान गंवाने वालों के शव के लिए तरस रहे परिजन, ठंडे कमरे में पड़े हैं अज्ञात शव, DNA रिपोर्ट का इंतजार

Connect with Us on | Facebook

National

Politics