Haryana News : सोनीपत में दिखा राहुल गांधी का अनोखा अंदाज ! किसानों के के साथ धान रोपाई करते दिखे राहुल गांधी, खेतों में चलाया ट्रैक्टर, देखिए तस्वीरें

 | 
Haryana News

Khari Khari News :

Haryana News : कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने अलग अंदाज के चलते सुर्खियां बटोर रहे हैं। ताजा खबर में अब राहुल गांधी बरसात के सीजन में धान की रोपाई करते हुए नजर आ रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज सुबह सोनीपत के खेतों में पहुंचे और धान की रोपाई करने लगे और खेतों की जुताई में किसानों की मदद की। इसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं। अचानक हरियाणा के सोनीपत पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों के साथ पहले बातचीत की। फिर उन्हीं के ढंग में रंग गए। एक किसान वाले रंग में आ गए। उन्होंने इस दौरान पानी भरे खेतों में जाकर धान रोपाई भी की। उन्होंने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई भी की। राहुल ने किसानों के साथ बैठकर बातचीत करते हुए नाश्ता भी किया।  

Haryana News

जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी दिल्ली से शिमला जा रहे थे। वे जीटी रोड पर कुंडली बॉर्डर पहुंचे तो किसानों के बीच जाने का प्रोग्राम बना लिया और सोनीपत के ग्रामीण इलाके का रुख कर लिया। धान के खेत में काम कर रहे किसानों को देख कांग्रेस नेता ने अपनी गाड़ी रोकी। उन्होंने खेत में कदम रखा, ट्रैक्टर से उसकी जुताई की और फिर किसानों के साथ मिलकर धान के पौधे बोये। उन्होंने किसानों से उनके अनुभव और कठिनाइयों पर भी बात की। पिछले कुछ समय से राहुल को समाज के अलग-अलग तबके के लोगों से मिलते देखा गया है। 

Haryana News

दरअसल राहुल गांधी दिल्ली से शिमला जा रहे थे। इसी बीच रास्ते में वह सोनीपत के मदीना गांव के खेतों में पहुंच गए। राहुल ने वहां मौजूद किसानों का हाल जाना और खेती-किसानी के बारे में बात की। राहुल गांधी को अचानक अपने बीच देखकर लोग भी हैरान रह गए।

Haryana News

सूचना मिलते ही ग्रामीण राहुल गांधी से मिलने पहुंचे। उनके आगमन के बाद बरोदा से कांग्रेस विधायक इंदुराज नरवाल और गोहाना से विधायक जगबीर सिंह मलिक भी मदीना पहुंचे।

Haryana News

पिछले कुछ समय से राहुल गांधी अलग-अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। कुछ समय पहले दिल्ली में बाइक मैकेनिक की दुकान पर पहुंचा। राहुल गांधी ने करोल बाग के बाजार में पहुंचकर सभी को चौंका दिया। उन्होंने यहां मंडी कर्मियों और साइकिल व्यापारियों से बातचीत की थी। इस दौरान राहुल गांधी ने बाइक मैकेनिकों से बातचीत की और बाइक ठीक करना सीखा। 

ये भी पढ़ें : PM Modi : तेलंगाना पहुंचे पीएम मोदी, प्रसिद्ध भद्रकाली मंदिर में की पूजा, तेलंगाना को दी 6100 करोड़ की सौगात, बोले- नए लक्ष्य के लिए नए रास्ते बनाने पड़ते हैं

Connect with Us on | Facebook

National

Politics