Delhi Crime : दिल्ली में दर्दनाक डबल मर्डर, भाई को बचाने आगे आईं दो बहनें, हमवारों ने दोनों की गोली मारकर की हत्या

 | 
Delhi Crime

Khari Khari News : 

Delhi Crime : देश की राजधानी दिल्ली में एक डबल मर्डर की घटना सामने आई है, जहां आर के पुरम इलाके में सुबह 4 बजे के आसपास दो बहनों की हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने कहा गोली लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई। घटना आज रविवार की सुबह के दौरान हुई है। जिस के पुरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने कहा कि दोनों महिलाओं को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उनकी मौत हो गई।

दक्षिण पश्चिम दिल्ली पुलिस ने कहा,कि अंबेडकर बस्ती में कुछ लोगों ने फोन करने वाली की बहनों को गोली मार दी है। जिस के बात एक पुलिस टीम मौके पर पहुंची जहां पाया गया कि दो महिलाओं को गोली मारी गई थी और उन्हें अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया था लेकिन उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान पिंकी (30) और ज्योति (29) के रूप में हुई है। 

जानकारी के अनुसार, हमलावर इन बहनों के भाई के पीछे पड़े थे और उसी की तलाश में घर तक आ गए थे। अपने भाई को बचाने के लिए बहनें आगे आईं तो हमलावर ने दोनों को गोली मार दी गई। पुलिस ने कहा, गोली मारने के पीछे का कारण पैसों के लेन-देन का मामला लग रहा है, मृतक बहनों के भाई ने बताया कि उसको किसी से पैसा लेना था वह काम निपटा के वह घर पर आ गया।

कुछ देर बाद उसके मौसी के घर पर कुछ लोग पहुंचे, वहां पर उन्होंने हंगामा किया और दरवाजा तोड़कर घर में घुसने की कोशिश की। हालांकि जांच के बाद ही पता चलेगा। आनन-फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन दोनों की मौत हो गई। मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

ये भी पढ़ें : Mann Ki Baat : इस महीने एक हफ्ते पहले ही, पीएम मोदी आज 'मन की बात' के 102वें एपिसोड को करेंगे संबोधित, जानिए वजह

Connect with Us on | Facebook

National

Politics