Mann Ki Baat : इस महीने एक हफ्ते पहले ही, पीएम मोदी आज 'मन की बात' के 102वें एपिसोड को करेंगे संबोधित, जानिए वजह

 | 
Mann Ki Baat

Khari Khari News :

Mann Ki Baat : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने मासिक रेडियो शो 'मन की बात' के 102वें एपिसोड को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री का मासिक रेडियो शो सुबह 11 बजे आएगा। इस बीच, पीएम मोदी के मासिक रेडियो शो ने हाल ही में अपने 100वें एपिसोड को पूरा किया, जो 26 अप्रैल को देश भर में हुआ था। 'मन की बात' शो के 100वें एपिसोड का 30 अप्रैल को ग्लोबल प्रसारण हुआ। इस शो का न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में भी सीधा प्रसारण किया गया। 

जानकारी के मुताबिक, इस बार पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम अपने तय समय से पहले होने वाला है। कार्यक्रम का 102वां भाग आज यानि 18 जून को सुबह 11 बजे आएगा। इस बार 25 जून आखिरी रविवार पड़ रहा है। इस दौरान पीएम मोदी अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। इसलिए मन की बात का प्रसारण इस बार एक हफ्ते पहले ही होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 जून को ही ट्वीट कर कहा था कि इस बार 18 जून 2023 को मन की बात कार्यक्रम प्रसारित होगा। उन्होंने कार्यक्रम के लिए देश के नागरिकों से सुझाव आमंत्रित किए थे। 

3 अक्टूबर 2014 को शुरू हुआ यह शो महिलाओं, युवाओं और किसानों जैसे कई सामाजिक समूहों को संबोधित करते हुए सरकार के नागरिक-पहुंच शो का एक प्रमुख स्तंभ बन गया है और इसने सामुदायिक कार्रवाई को बढ़ावा दिया है। प्रधानमंत्री ने 'मन की बात' कार्यक्रम के जरिए दुनिया की ऐसी शख्सियतों को खोजा, जिन्होंने अपने क्षेत्र में विशेष योगदान दिया, लेकिन उनके योगदान का पता नहीं चला। आज समाज में ऐसे लोगों को लोग जानते हैं और सिर्फ जानते ही नहीं उनकी प्रेरणा से लोग आगे भी बढ़ रहे हैं।

इसके अलावा पीएम मोदी ने मन की बात में जलवायु परिवर्तन, कृषि, कला, संस्कृति और स्वास्थ्य सभी विषयों को शामिल किया और अपने 'मन की बात' कार्यक्रम में हर बार समाज के सामने कुछ नया पेश किया ताकि समाज को उसकी जानकारी मिल सके। विषय मकसद देश को एक सूत्र में बांधना और सबको साथ लेकर विकास करना है।

22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा, 'मन की बात' फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली सहित 11 विदेशी भाषाओं में प्रसारित किया जाता हैं। मन की बात का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक प्रसारण केंद्रों द्वारा किया गया। लोगों के जीवन पर 'मन की बात' के प्रभाव के संबंध में एक अध्ययन किया गया। जानकारी के मुताबिक, 100 करोड़ से अधिक लोग कम से कम एक बार 'मन की बात' से जुड़े हैं, यह लोगों से सीधे बात करता है।

ये भी पढ़ें : Hyderabad News : अब हैदराबाद में बुर्का पहनी छात्राओं को परीक्षा देने से रोका, कॉलेज ने नहीं दी एंट्री, परीक्षा में बैठने से पहले उतारना पड़ा बुर्का, राज्य के गृह मंत्री ने कहा....

Connect with Us on | Facebook

National

Politics