Amarnath Yatra 2023 : आज से अमरनाथ यात्रा शुरू, बालटाल से गुफा मंदिर के लिए रवाना हुआ शिवभक्तों का पहला जत्था, कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 62 दिनों तक चलेगी यात्रा

 | 
Amarnath Yatra 2023

Khari Khari News :

Amarnath Yatra 2023 : आज 1 जुलाई से अमरनाथ यात्रा की शुरुआत हो रही है। अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा के कई कड़े इंतजाम किए गए हैं। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच इस साल 62 दिनों की यात्रा हो रही है। इस यात्रा का पहला जत्था आज बालटाल और नुनवान पहलगाम बेस कैंप से बाबा बर्फानी का दर्शन करेगा। शिविर से दक्षिण कश्मीर हिमालय स्थित गुफा मंदिर के लिए तीर्थयात्रियोंके पहले जत्थे के साथ रवाना हुआ था। यात्रा को गांदरबल के डिप्टी कमिश्नर ने बालटाल आधार शिविर में श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड और पुलिस के सीरियर अधिकारियों के साथ हरी झंडी दिखाकर रवाना शुक्रवार को किया था।

गांदरबल के डिप्टी कमिश्नर ने कहा, आज हम यहां से यात्रियों के पहले जत्थे को रवाना कर रहे हैं। मैं सभी को सुखद यात्रा की शुभकामनाएं देता हूं। यात्रियों से अनुरोध है कि वे उपलब्ध सभी सुविधाओं का लाभ उठाएं। अभी लगभग 7,000 से 8,000 यात्री हैं। रजिस्ट्रेशन अभी भी जारी है। हमारे स्वयंसेवक मदद के लिए हर जगह हैं। 62 दिवसीय तीर्थयात्रा का समापन 31 अगस्त को होगा।

तीर्थयात्री आधार शिविर से दक्षिण कश्मीर हिमालय में लगभग 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित पवित्र अमरनाथ गुफा मंदिर तक 12 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। अमरनाथ यात्रा 2023 के लिए तीर्थयात्रियों का पहला जत्था शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के गांदरबल में बालटाल आधार शिविर पहुंचा। जम्मू-कश्मीर में उधमपुर जिले के टिकरी में काली माता मंदिर में जिला प्रशासन ने उनका स्वागत किया। मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में बालटाल, वार्षिक तीर्थयात्रा के लिए जुड़वां मार्गों में से एक है और दूसरा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में पहलगाम मार्ग है।

यात्रा की तैयारी में, विभिन्न 'लंगर' समितियों ने तीर्थयात्रियों की सेवा के लिए तीन दिन पहले ही बुधवार को अपना अभ्यास शुरू कर दिया। पहले दिन कुल 2189 श्रद्धालुओं को बालटाल रूट के लिए टोकन जारी किया गया। इनमें से पंचायत भवन रजिस्ट्रेशन सेंटर पर 135 श्रद्धालुओं का बालटाल रूट के लिए तत्काल रजिस्ट्रेशन मिला। इस दौरान जम्मू बेस कैंप में पूरा माहौल भोले के रंग में रंगा हुआ था। भक्तों ने भोले के जयकारे लगाकर यात्रा की शुरुआत की थी।

श्रद्धालुओं के लिए बालटाल में ही 350 से 550 रुपए में एक महीने की वैलिडिटी के साथ सिम खरीद सकते हैं। लंगर के आसपास ही गर्म कपड़े और ट्रैकिंग के सामान के साथ रेनकोट, छाता सब उपलब्ध है। रुकने के लिए टेंट भी 500 रुपए रोज में मिल सकेगा।

ये भी पढ़ें : Maharashtra News : दर्दनाक बस हादसा, समृद्धि महामार्ग एक्सप्रेसवे पर बस में आग लगने से 26 लोगों की जलकर मौत, 8 लोगों ने खिड़की का शीशा तोड़कर जान बचाई

Connect with Us on | Facebook

National

Politics