Dhanteras 2022: धनतेरस पर इन चीजों को खरीदने से होगी बरकत, जानिए खरीदारी का शुभ मुहूर्त

 | 
Dhanteras 2022

Dhanteras 2022: दिवाली के पावन पर्व इस साल धनतेरस दो दिन मनाई जाएगी। इस साल यह पावन पर्व 22 अक्टूबर को शाम 6 बजे से शुरू होकर 23 अक्टूबर शाम 6 बजे मनाई जायेगी। इसलिए 22 अक्टूबर की शाम दीपक जलाने और धनवंतरी जी की पूजा करने का शुभ मुहूर्त बना रहेगा। वहीं खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त बना रहेगा। ऐसे में खरीददारी करना बहुत ही फल देने वाला माना जाता है। इस योग में किए गए कामों का 3 गुना फल मिलता है। किसी भी कार्य के लिए नई शुरुआत करने के लिए भी सुबह मुहूर्त बना रहेगा। इस साल धनतेरस के दोनों दिन ही शुभ रहेंगे। 

सोना या चांदी खरीदना है माना जाता शुभ

प्रचीन समय से चली आ रही परम्परा के मुताबिक धनतेरस के दिन सोना या चांदी की कोई भी चीज़ खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस पर प्रदोष काल में भगवान धन्वंतरि के साथ कुबेर और लक्ष्मी जी का पूजन किया जाता है। वहीं घर में सब शुभ और अच्छी स्वास्थ्य की कामना करने के लिए घर के बाहर यमराज के लिए दक्षिण दिशा में दीपक जलाकर पूजा की जाती है। 

धनतेरस पर इन वस्तुओं को खरीदे 

इस साल धनतेरस पर आपके लिए सोना, चांदी, कांसा, फूल, पीतल या तांबा से बनी वस्तुओं को ही खरीदना शुभ होगा। वहीं साल धनतेरस पर स्टील के बर्तन खरीदने से बचे। क्योंकि स्टील के बर्तन खरीदकर घर लाने से आपके यहां शनि का प्रवेश होगा। 

झाड़ू खरीदना शुभ

धनतेरस के पावन पर्व पर झाड़ू को खरीदना शुभ माना जाता है। क्योंकि झाड़ू को माता लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि झाड़ू घर से नकारात्मकता को दूर करके सकारात्मकता का प्रवेश करता है। माना जाता है कि जहां साफ सफाई होती है वहीं पर माता लक्ष्मी का वास होता है। वहीं पूरे साल अच्छी सेहत के लिए इस दिन आयुर्वेद के जनक धन्वंतरि की पूजा होती है।

Read More: CCI ने गूगल पर लगाया ₹1337 करोड़ का जुर्माना, एंड्रॉइड में प्री-इंस्टॉल गूगल ऐप्स डिलीट नहीं होते, इससे बाकी ऐप मेकर्स को नुकसान

यह भी पढ़ें : नहीं होगा यकीन! यह SAMSUNG का रेफ्रीजिरेटर मिल रहा आधी कीमत पर, इस दिवाली होगी भारी बचत
 

National

Politics