T20 World Cup में भारत-पाकिस्तान के बीच महायुद्ध आज, जानिए दोनों टीमों की Playing XI

37 साल बाद भारत vs पाक मेलबर्न में आमने-सामने 
 | 
T20 World Cup

T20 World Cup 2022 में भारत आज अपना पहला मुकाबला पाक के खिलाफ खेलेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला दोपहर 1.30 बजे मेलबर्न में खेला जाएगा। पिछेल साल वर्ल्ड कप में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में भारत आज अपनी पिछली हार का बदला लेने के इरादे मैदान में उतरेगी। वहीं पाक अपनी जीत को दोबारा दोहराना चाहेगी। इस बार भारत टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथ में रहने वाली है। भारतीय टीम में कप्तान सहित अन्य कई बदलाव किये गए है। वहीं पाकिस्तान की कमान बाबर आजम के हाथ में होगी। 

मेलबर्न में 37 साल बाद भारत-पाक 

इस साल वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दे कि मेलबर्न में भारत और पाकिस्तान के बीच 37 साल के बाद मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच आखिरी बार यहां 1985 में बेंसन एंड हेजेस विश्व चैंपियनशिप खेली गई थी। इसके बाद इन दोनों टीमों आज इस मीदं पर एक साथ देखा जाएगा। 

 मेलबर्न में घटे बारिश के आसार 

फैंस के लिए खुशी कि बात यह सामने आई है कि  मेलबर्न में आज मौसम विभाग के अनुसार 80 % बरसात के आसार बताए गए थे। लेकिन आज इसके आसार घटकर केवल 15 % रह गई है। वहीं आज के अपडेट के अनुसार वहां अभी बदल छाए हुए हैं। मेलबर्न क्रिकेट स्टेडियम में करीब 1 लाख दर्शक इस मैच का लुप्त उठाएंगे। वहीं लगभग 30 करोड़ लोग TV और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर इसका लुत्फ उठाएंगे। 

दोनों टीमों कि संभावित Playing XI 

India 

कप्तान रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, दिनेश कार्तिक, अक्षर पटेल, युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद शमी

Pakistan

कप्तान बाबर आजम, मोहम्मद रिजवान, इफ्तिखार अहमद,  मोहम्मद नवाज, शादाब खान, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रउफ, मोहम्मद हसनैन, फखर जमान, हैदर अली

Read More: T20 world cup 2022: भारत-पाक महायुद्ध से पहले इन दोनों के बीच होगी भिड़ंत

Read More: T20 World Cup 2022: पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले भावुक हुए कार्तिक, कहा...

Read More: T20 World Cup 2022 में भारत और पाक के बीच महायुद्ध से पहले जानिए दोनों कप्तानों की Strength 

 


 

National

Politics