Cristiano Ronaldo Record: फुटबॉलर रोनाल्डो ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने

मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब की तरफ से 4 बार खेल चुके है रोनाल्डो
 | 
Cristiano Ronaldo Record

Cristiano Ronaldo Record: स्पोर्ट्स की दुनिया में अपनी एक अलग ही पहचान बनाने वाले पुर्तकाल के फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने एक और नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। एवर्टन के खिलाफ मैनचेस्टर यूनाइटेड  क्लब की तरफ से खेल रहे रोनाल्डो ने अपने 700 गोल पुरे कर लिए है। वह क्लब की और से 700 गोल पुरे करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉल खिलाड़ी बन गए हैं। 

Cristiano Ronaldo Record

इस क्लब के लिए 4 बार खेल चुके रोनाल्डो 

एवर्टन के खिलाफ 44 वें मिनट में गोल कर यह रिकॉर्ड हासिल किया है। इस मुकाबले में मैन यूनाइटेड ने एवर्टन को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की है। इस मुकाबले में रोनाल्डो ने एंथोनी मार्शल को रिप्लेस किया और मैदान पर उतरने के 15 मिनट के बाद ही गोल कर दिया। कप्तान रोनाल्डो क्लब के लिए अब तक 4 बार खेल चुके है। 

2002 में शुरू किया था फुटबॉल करियर 

बता दें कि 37 वर्ष के रोनाल्डो पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर सुर्खियों में बने हुए हैं। बताया जा रहा है कि वें मैनचेस्टर यूनाइटेड क्लब को छोड़कर नए क्लब का हिस्सा बनना चाहते है। लेकिन रोनाल्डो ने इसी क्लब कि और से खेलते हुए अपने 700 क्लब गोल पूरे किये है। स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 2002 में अपना फुटबॉल करियर शुरू किया था। 

Read MoreIND vs SA 3rd ODI: क्या आज का मैच जीतकर रिकॉर्ड दर्ज कर पाएगी भारत टीम, अपने घर में 12 साल बाद सीरीज जीतने का मौका

Read More: IND vs SA 2nd ODI: ईशान किशन ने फैंस के बीच जाकर ली फोटो, देखिये

Read More: IND vs SA 2nd ODI: दूसरे वनडे में अय्यर और ईशान का जलवा, भारत ने 7 विकेट से जीता हासिल कर सीरीज में 1-1 से की बराबरी

National

Politics