BEL Recruitment 2022: BEL ने विभिन्न इंजीनियर पदों के लिए निकाली भर्ती, जानिए

 | 
BEL Recruitment 2022

BEL Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर युवाओं के लिए खुशखबरी आई है। भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है। BEL इस भर्ती के माध्यम से 260 रिक्त पदों को भरेगा। ट्रेनी इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर उम्मीदवारों की नियुक्ति की जायेगी। इस भर्ती के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बीईएल की आधिकारिक वेबसाइट bel-india.in पर जाकर 14 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए  आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। 

BEL Recruitment 2022

अधिक जानकारी 

BEL में इस भर्ती के माध्यम से ट्रेनी इंजीनियर फर्स्ट के लिए तहत यांत्रिक के लिए 35, इलेक्ट्रॉनिक्स 112, कम्प्यूटर साइंस 25, सिविल 04, विद्युत के 04 पद आरक्षित हैं। वहीं प्रोजेक्ट इंजीनियर फर्स्ट के लिए तहत यांत्रिक के 26, इलेक्ट्रॉनिक्स 38, कम्प्यूटर साइंस 05, सिविल 03 और इलेक्ट्रिकल के 08 पदों को भरा जाएगा। 

आयु सीमा

BEL भर्ती के तहत ट्रेनी इंजीनियर पद के लिए उम्मीदवार की अधिकम आयु सीमा 28 वर्ष होनी चाहिए। वहीं प्रोजेक्ट इंजीनियर पद के लिए अधिकतम आयु सीमा 32 साल निर्धारित है। 

आवेदन शुल्क

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड भर्ती के लिए इंजीनियर- I पद के लिए उम्मीदवारों को 150 रुपए आवेदन फीस का भुगतान करना होगा। इसके साथ ही प्रोजेक्ट इंजीनियर – I के लिए उम्मीदवारों को 400 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। 

BEL भर्ती योग्यता

BEL ट्रेनी इंजीनियर पदों के लिए केवल वहीं उम्मीदवार आवेदन कर सकता है जिन्होंने बीई, बीटेक, बीएससी 4 साल के कोर्स का डिप्लोमा किया हुआ हो। वहीं मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या कॉलेज से इलेक्ट्रानिक्स, कम्प्यूटर साइंस, मैकेनिकल, सिविल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल का डिप्लोमा होना अनिवार्य है। इसके साथ ही प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए बीई, बीटेक, बीएससी इंजीनियर का कोर्स उत्तीर्ण होना चाहिए अथवा इसके समकक्ष किसी विश्वविद्यालय अथवा कॉलेज से इलेक्ट्रानिक्स, कम्प्यूटर साइंस, मैकेनिकल, सिविल इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल का डिप्लोमा होना जरूरी है।

Read More: SBI Recruitment 2022: SBI ने SCO के विभिन्न पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जानिए आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी

Read More: Flexible Working: इस देश ने नौकरी के लिए लागू किया नया रूल

Read More: CISF Recruitment 2022: CISF ने विभिन्न पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जानिए कब से करे आवेदन

Read More: Graphic Design से इन क्षेत्रों में बनाए करियर, कमा सकते हो लाखों

Read More: Agniveer Indian Navy Recruitment 2022: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए Indian Navy में भर्ती होने का सुनेहरा मौका, जानिए आवेदन तिथि

Connect with Us on | Facebook

National

Politics