SBI Recruitment 2022: SBI ने SCO के विभिन्न पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जानिए आवेदन से जुड़ी अधिक जानकारी ​​​​​​​

 | 
SBI Recruitment 2022

SBI Recruitment 2022: बैंक में सरकारी नौकरी पाने के लिए एग्जाम की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी आई है। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 9 दिसंबर से लेकर 29 दिसंबर 2022 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। भर्ती के तहत कुल 54 रिक्त पदों को भरा जाएगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद परीक्षा का आयोजन जनवरी या फरवरी 2023 में किया जा सकता है। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाए। 

SBI Recruitment 2022

आवेदन शुल्क 

SBI भर्ती के मुताबिक पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य /EWS/OBC श्रेणी के उम्मीदवारों को 750 रुपये का शुल्क देना होगा। वहीं SC/ST/PWD श्रेणी के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। भर्ती के लिए रिक्तियों का विस्तृत विवरण, पात्रता मानदंड, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाए। 

इन पदों पर होगी भर्ती 

  • कुल पद - 54 
  • Deputy Manager - 16 पद
  • Senior Executive - 17 पद
  • Executive - 02 पद
  • Senior Special Executive - 01 पद
  • Data Protection Officer - 01 पद
  • Assistant Data Officer - 01 पद
  • Senior Credit Specialist - 16 पद

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाएं
  • इसके बाद होम पेज,'ऑफिसर्स एंट्री अप्लाई' लिंक पर क्लिक करें
  • इसके बाद मांगी गई डिटेल्स भरे और रजिस्ट्रेशन करें
  • बता दें कि आवेदन प्रक्रिय खत्म होने के बाद अपने फॉर्म को डाउनलोड कर इसका प्रिंटआउट जरूर निकाल ले और इसे अपने पास सुरक्षित रख लें

Read More: Flexible Working: इस देश ने नौकरी के लिए लागू किया नया रूल

Read More: CISF Recruitment 2022: CISF ने विभिन्न पदों पर निकाली बंपर भर्ती, जानिए कब से करे आवेदन

Read More: Graphic Design से इन क्षेत्रों में बनाए करियर, कमा सकते हो लाखों

Read More: Agniveer Indian Navy Recruitment 2022: 10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए Indian Navy में भर्ती होने का सुनेहरा मौका, जानिए आवेदन तिथि

Connect with Us on | Facebook

National

Politics