Burn Injuries: पटाखे फोड़ते समय जलने की साधारण चोटों से कैसे निपटें? जानिए

 | 
Burn Injuries

Burn Injuries: देश का पावन पर्व रोशनी का त्योहार दिवाली जा चूका है। इस दिन पूरा देश रोशनी का त्योहार मनाता है। यह त्योहार आध्यात्मिक 'अंधेरे पर प्रकाश की जीत, बुराई पर अच्छाई और अज्ञान पर ज्ञान' के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। इस दिन लोग दीये और मोमबत्तियां जलाते हैं। लेकिन इस त्योहार को मनाते समय कई जलाने वाली चीज का उपयोग किया जाता है - जैसे कि आपने अनुमान लगाया! पटाखे है। लेकिन यह तो आप सब ने सुना ही होगा कि इलाज से बेहतर बचाव है। लेकिन इमरजेंसी स्थिति में हमे क्या करना चाहिए?। बता दें कि दिवाली समारोह के दौरान पटाके आदि को जलाने की वजह जलने की चोटें होना बहुत आम हैं। यह समस्या पटाखे जलाते समय ही ज्यादा लोग प्राप्त करते हैं। लेकिन यह समस्या गंभीर भी हो सकती हैं। आइये हम आपको पटाखे फोड़ते समय साधारण जलने की चोटों से निपटने के लिए यहां कुछ सुझाव और तरकीबें बताते हैं।

जलने वाली चोटों से निपटने के लिए क्या करें और क्या न करें, इस पर एक नज़र डालें:

सबसे पहले क्या करना चाहिए?

  • अचानक जलने की चोटों के मामलों में सबसे पहला काम आग की जगह से दूर जाना है।
  • फिर जले हुए हिस्से को सामान्य तापमान वाले बहते पानी (नल के पानी) के नीचे रखें।
  • जली हुई चोट पर कभी भी बर्फ न डालें, इससे चीजें और खराब हो सकती हैं और चोट बढ़ सकती है।
  • यदि जलने की चोट गंभीर है, तो निश्चित रूप से तुरंत एक चिकित्सक के पास जाना सुनिश्चित करना चाहिए।
  • जले हुए हिस्से को कुछ मिनट तक बहते पानी के नीचे रखने के बाद, उस जगह को एक साफ सूती कपड़े से लपेट दें।

Read More: Benefits of Rose Water: गुलाब जल का सेवन इन स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद, जानिए

जलने की चोट के बाद क्या करें और क्या न करें

  • किसी भी तरह का टूथपेस्ट, सब्जी के छिलके या घरेलू उपचार न लगाएं क्योंकि ये फायदे से ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं।
  • गंभीर रूप से जलने की चोट के मामले में, रोगी को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया जाना चाहिए और उपचार प्रक्रिया शुरू करनी चाहिए।
  • तेज दर्द से बचने के लिए जले हुए हिस्से को ऊंचा रखें।
  • छोटी या मामूली जलने की चोट (जिसमें छाले या त्वचा के छिलके न हों) के मामले में, एलोवेरा जेल लगाएं।
  • साथ ही, जली हुई चोटों को कभी भी खुला न रखें, आगे के संक्रमण से बचने के लिए उन्हें हमेशा एक साफ सूती कपड़े से ढँक दें।
  • मामूली जलने की चोट के मामलों में, कोई व्यक्ति सिल्वर सल्फाडायजीन मरहम भी लगा सकता है।

Read More: Health Tips: यह अद्भुत फल आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाने में करता है मदद, जानिए इसके लाभ

Read More: Health Tips: इस आयुर्वेदिक औषधि के पीने से होंगे मुंह के छाले ठीक, जानिए

Read More: Benefits of Drinking Water in a Copper: तांबे के बर्तन में पानी पीने के कई लाभ, जानिए


 

National

Politics