Bhavya Bishnoi Engagement : भव्य बिश्नोई की IAS परी के साथ सगाई आज, साल के अंत में होगा विवाह, दोनों बेटों का एक साथ विवाह करेंगे कुलदीप बिश्नोई

 | 
Bhavya Bishnoi Engagement

Bhavya Bishnoi Engagement : हरियाणा की आदमपुर सीट से विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री स्व.भजनलाल के पौते भव्य बिश्नोई जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। उनका रिश्ता परी बिश्नोई के साथ तय हुआ है, जो कि एक IAS अधिकारी है। जानकारी के मुताबिक, भव्य बिश्नोई आज IAS अफसर परी बिश्नोई के साथ सगाई करेंगे। सगाई करीब 1 बजे होगी, राजस्थान स्थित बीकानेर के मुकाम में उनकी इंगेजमेंट का कार्यक्रम रखा गया है। देश की फेमस IAS लिस्ट में शामिल परी बिश्नोई 2020 बैच की IAS अधिकारी हैं।

Bhavya Bishnoi Engagement

भव्य बिश्नोई आदमपुर से BJP के विधायक हैं। इससे पहले आदमपुर से उनके पिता कुलदीप बिश्नोई कांग्रेस के विधायक थे, लेकिन कांग्रेस से किसी अनबन के चलते उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और BJP में शामिल हो गए। वहीं इस सीट पर उपचुनाव में अपने बेटे को चुनाव लड़ाकर विधायक बना दिया। जानकारी के मुताबिक, दोनों का रिश्ता पहले तय हो चुका था।

Bhavya Bishnoi Engagement

परी बिश्नोई राजस्थान से संबंध रखती है और सिक्किम में तैनात है। हिसार से निकलने से पहले कुलदीप और भव्य ने अपने समर्थकों से मुलाकात की और उनसे बधाईयां भी ली। फंक्शन के लिए कुलदीप बिश्नोई अपने परिवार और रिश्तेदारों, समर्थकों के साथ हिसार से रवाना हो गए हैं। कुलदीप बिश्नोई ने कुछ महीने पहले अपने दोनों बेटों की सगाई की बात को स्वीकार किया था। हमने अपने बड़े बेटे भव्य का रिश्ता IAS अफसर परी बिश्नोई से तय की है।भव्य एवं परी और चैतन्य एवं सृष्टि की शादी इस साल के अंत में की जाएगी।

ये भी पढ़ें : GT vs DC : आज दिल्ली हारी तो हो जाएगा खेल खत्म, टॉप पर बैठी गुजरात के साथ अहम मुकाबला

ये भी पढ़ें : IPL 2023 LSG vs RCB : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 18 रन से हराया

ये भी पढ़ें : Gangster Tillu Tajpuriya killed : दिल्ली की तिहाड़ जेल बंद गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या, रोहिणी कोर्ट शूटआउट में था आरोपी

Connect with Us on | Facebook 

National

Politics