Kartik Aaryan Birthday : कभी ट्रेन की टिकट खरीदने के नहीं थे पैसे, आज है Kartik Aaryan की इतनी Networth

 | 
Kartik Aaryan Birthday

Kartik Aaryan Birthday : बॉलीवुड चॉकलेटी  एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) ने काम समय में ही अपने बेहतरीन अभिनय से फिल्म इंडस्ट्री में खास मुकाम हासिल किया है।  बता दें उन्होने एक दशक के करियर (Career) में एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। कार्तिक ने अपने करियर ग्राफ में बहुत सी बेहतरीन फिल्में की हैं। सफलता की सीढ़ी चढ़ने वाले कार्तिक ने भी अपने बॉलीवुड में एंट्री से पहले काफी मेहनत की है। कार्तिक आर्यन आज यानी 22 नवंबर को अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको कार्तिक आर्यन के  स्ट्रगल के दिनों और उनकी नेट वर्थ के बारे में बता हैं।


Kartik Aaryan कभी 12 लोगों के साथ शेयर करके रहते थे रूम

Kartik Aaryan Birthday

कार्तिक आर्यन का जन्म 22 नवंबर 1990 को ग्वालियर मध्य प्रदेश में हुआ था। आपको बता दें कार्तिक आर्यन ने अपने घरवालों से अपने एक्टर बनने का सपना छिपाने के लिए इंजीनियरिंग कॉलेज में एडमिशन लिया था। उन्होंने नवी मुंबई के एक कॉलेज में एडमिशन लिया था, लेकिन कार्तिक के अंदर एक्टर बनने का जुनून था और यही वजह रही कि कॉलेज के टाइम पर ही उन्होंने मॉडलिंग करनी शुरू कर दी थी। बस यहीं से कार्तिक का स्ट्रग्लिंग पीरियड शुरू हो गया था। अभिनेता ने खुद अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बताया था। वही कार्तिक आर्यन ने खुलासा किया था कि चाहे आज उनके पास फिल्मों की लाइन लगी रहती हो, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उन्हें छोटे-मोटे ऑडिशंस तक में रिजेक्ट कर दिया जाता था। कार्तिक के अनुसार जब वह मुंबई फिल्मों में काम की तलाश के लिए निकले तब सब कुछ बहुत अलग था। कार्तिक के अनुसार, उनके पास पैसे नहीं हुआ करते थे और वह अक्सर नवी मुंबई से मुंबई तक लोकल ट्रेन में बिना टिकट सफर किया करते थे। यही नहीं स्ट्रगल के दिनों में कार्तिक लगभग 12 लोगों के साथ रूम शेयर करके रहते थे। 

2011 में 'प्यार का पंचनामा' फिल्म में दिखाया अपनी एक्टिंग का जलवा 

दरअसल कार्तिक आर्यन को अपने शुरुआती दिनों में किसी डियोड्रेंट के लिए ऑडिशन दिया था, जिसमें उन्हें रिजेक्शन का सामना करना पड़ा था। दरअसल, कार्तिक आर्यन को इस डियोड्रेंट के ऑडिशन के लिए अंदर भी नहीं जाने दिया था, उन्हें बाहर से देखकर ही रिजेक्ट कर दिया गया था। कार्तिक को तीन साल तक चले ये रिजेक्शन बुरे लगते थे, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और प्रयास जारी रखे। कड़ी मेहनत-मशक्कत के बाद कार्तिक को साल 2011 में एक्टिंग का मौका मिला और उन्होंने 'प्यार का पंचनामा' फिल्म में अपनी एक्टिंग का दमखम दिखाया और सभी की नज़रों में आ गए। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। इस समय भी कार्तिक के पास कई फिल्में हैं, जिनमें 'फ्रेडी' और 'शहजादा' का नाम शामिल है।  

Kartik Aaryan नेट वर्थ और कार कलेक्शन 

Kartik Aaryan Birthday

अपनी मेहनत के दम पर खुद बॉलीवुड में कदम जमाने वाले कार्तिक आर्यन का नाम काफी अमीर सेलेब्स में लिया जाता है। कार्तिक आर्यन अपनी फिल्मों से मोटी कमाई करते हैं। अपनी फिल्मों के अलावा कार्तिक ओप्पो, मुफ्ती, डेरी मिल्क, मान्यवर और बाटा जैसे कई बड़े का विज्ञापन करके भी शानदार मुनाफा कमाते हैं। दरअसल celebritys worth की रिपोर्ट के मुताबिक कार्तिक आर्यन 40 करोड़ रुपए के आस पास की संपत्ति के मालिक है। वही कार्तिक आर्यन ने अपनी मेहनत की कमाई से बहुत ही आलीशान घर खरीदा है।  रिपोर्ट के अनुसार कार्तिक के इस बेहतरीन घर की कीमत 2 करोड़ रुपए बताई जाती है। कार्तिक आर्यन के कार कलेक्शन में कई शानदार और लग्जरी कारें शामिल हैं .उनके पास 4.5 करोड़ की कीमत की लंबोर्गनी उरुस (Lamborghini Urus), 34 लाख की स्कोडा कोडिएक (Skoda Kodiaq), 60 लाख रुपए की बीएमडब्ल्यू 520डी (BMW 520 D) है।  इसके अलावा कार्तिक अपनी मां को तोहफे में 39.50 लाख की कीमत की मिनी कूपर कन्वर्टिबल (Mini Cooper Convertible) भी दे चुके हैं। 

Read More: Neha Malik Latest Bikini Photos : बाथटब में Bold पोज देती नजर आई Neha Malik, Red Bikini में दिखाया कर्वी फिगर

Read More: Urfi Javed Topless Photo : टॉपलेस हुईं Urfi Javed इस बार Body पर मोबाइल फोन पहने आई नजर, यूजर ने कहा, मेरा भी फोन...

Read More:  Kiara Advani Bold video: Kiara Advani ने Transparent Gown में फ्लॉन्ट किया अपना Hot Figure, हुस्न देख फैंस हुए दीवाने

Connect with Us on | Facebook

National

Politics