Weather Update: तीन से चार दिन दिल्ली, चंडीगढ़ व हरियाणा में घने कोहरे का अनुमान, अलर्ट जारी

अभी और सताएगी सर्दी, शीत लहर का येलो अलर्ट जारी 
 
 | 
cold

कोहरे ने बढ़ाई ठिठुरन,लोग घरों में दुबके 

सर्दी ढाने लगी सितम,कोहरे से लुढ़का पारा 

Kharikhari News Desk : नए साल के आगमन पर पहाड़ों में बर्फबारी हुई है.. जिसके बाद पारा और लुढ़क गया है। आलम ये है कि मैदानी इलाकों में कोहरे ने सितम ढाया हुआ है.. जिसके चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए है। मौसमी दशाओं में बदलाव के बाद दिन में छाए बादलों से सोमवार को दिल्ली-एनसीआर में ठिठुरन महसूस हुई। उम्मीद है कि आज दिल्ली के तापमान में कुछ और गिरावट हो। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

जानिए कहा कितने डिग्री Temperature : 

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र, नई दिल्ली के अनुसार सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 17.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।  दिल्ली के अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज हुई है। विभाग के अनुसार, नजफगढ़ इलाके में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। यहां न्यूनतम तापमान भी 9.1 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि मंगेशपुर इलाका सबसे ठंडा रहा। यहां अधिकतम तापमान 15.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान गाजियाबाद में 15.7 डिग्री, गुरुग्राम में 16.3 डिग्री और फरीदाबाद में 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

snow

मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट : 

मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होगी। विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। छह जनवरी तक तापमान चार डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग की मानें तो अगले तीन से चार दिन सुबह के समय दिल्ली, चंडीगढ़ व हरियाणा में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। वहीं विभाग ने छह से सात जनवरी तक शीत लहर चलने व सर्द दिन रहने का येलो अलर्ट जारी किया है। उत्तर पश्चिम भारत में यह शीत लहर होगी। विभाग ने दिल्ली में मंगलवार को बादल छाने और सुबह घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया है। वहीं अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक दर्ज होगा।

बेहद खराब हुई दिल्ली की हवा : 

मौसमी दशाओं के साथ न देने के कारण दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। सोमवार को दिल्ली में प्रदूषण का स्तर 357 दर्ज किया गया जो रविवार के मुकाबले करीब 100 अंक अधिक है। दिन में हवा काफी धीमी गति से चली, जबकि सुबह बादल छाए रहने के कारण प्रदूषण कणों में फैलाव नहीं हो पाया। हालांकि आने वाले दिनों में प्रदूषण के स्तर में कुछ सुधार की संभावना है, लेकिन स्थिति खराब श्रेणी में रहने का अनुमान है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की माने तो सोमवार को उत्तर-पश्चिम दिशा से चार किमी की गति से हवा चली और वेंटिलेशन इंडेक्स 1250 के करीब रहा, जो सामान्य से करीब पांच गुना कम रहा। इस कारण प्रदूषण स्तर बढ़कर 357 तक पहुंच गया। यह आंकड़ा एनसीआर के फरीदाबाद, गाजियाबाद, ग्रेटर नोएडा, गुरुग्राम, व अन्य जगहों से अधिक रहा। 

National

Politics