ठंड से ठिठुरेगी राजधानी,ये है तापमान !

Delhi : मौसम लेगा यू-टर्न, अगले सप्ताह से पारा पहुंचेगा छह डिग्री
 
 | 
cold
पहाड़ो में भी बर्फबारी,कड़ाके की ठंड के आसार

दिल्ली में अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज 

 

Kharikhari News Desk : दिल्ली में लगातार पारा लुढ़कता जा रहा है। बीते एक एक-दो दिन से अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो रही है जिसका सबसे बड़ा कारण पहाड़ो में बर्फबारी माना जा रहा है। पहाड़ों में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के असर से तापमान बढ़ रहा है। अब अगले सप्ताह से इस विक्षोभ का असर कम होने से मौसम यू टर्न लेगा और न्यूनतम तापमान तेजी से गिरेगा। इससे सर्दी बढ़ जाएगी। गौरतलब है कि राजधानी का अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। वहीं, सुबह के समय कोहरे ने भी लोगों को परेशान किया। 

cloud

क्यों बढ़ती जा रही ठंड : 

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26.8 और न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री दर्ज हुआ था। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि 15 दिसंबर से ठंड बढ़नी शुरू होगी। इस दौरान अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री तक रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी मौसम शुष्क ही बना रहेगा। अक्तूबर मध्य के बाद से दिल्ली मेंं बारिश नहीं हुई है, और अभी भी बारिश की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद भी अगले सप्ताह से ठंड बढ़नी शुरू हो जाएगी। दिल्ली में शुष्क मौसम की वजह है कि पहाड़ों में तेजी से कोई पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति नहीं बनी है।

National

Politics