Weather update: 12 साल बाद चली सबसे लंबी शीत लहर, जानें IMD की भविष्यवाणी !

आज रात से बारिश के आसार -
 | 
cold day

पहाड़ों पर होगी बर्फबारी

इस बार खूब ठिठुरा Delhi- NCR, 15 साल बाद रिकॉर्ड की गई सबसे ज्यादा ठंड

Kharikhari News Desk : दिल्ली एनसीआर को अब शीतलहर से कुछ दिन राहत मिलने वाली है। बता दें कि दिल्ली ग्रेटर नोएडा व आसपास के इलाकों में बादल छाए रहे। हालांकि कई जगहों पर छिटपुट बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग के अनुसार आज रात तक हल्की बारिश होने के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं आगामी 23 व 24 जनवरी को बारिश होने की आशंका जताई गई है। 

January में रिकार्ड की गई 12 साल बाद सबसे अधिक शीतलहर:

मौसम विभाग की मानें तो इस बार सर्दी ने लोगों को खूब सताया है। गैलन वाली सर्दी से लोगों को बहुत हद तक राहत मिल सकती है लेकिन शीतलहर 12 साल में सबसे अधिक रिकॉर्ड जनवरी में की गई। इतना ही नहीं जनवरी में 6 दिन तापमान 3 डिग्री या सबसे कम रहा। शादी के 12 सालों में 3 दिन से अधिक ऐसा नहीं हुआ है।

weather

24 को आंधी और ओले की चेतावनी :

दिल्‍ली में 23 व 24 जनवरी को हल्की बारिश होगी। 24 जनवरी को तेज आंधी के साथ ओले गिरने की आशंका है। इस दौरान हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती है। अधिकतम तापमान 22 और न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री तक रह सकता है।

सबसे लंबी शीतलहर वाली जनवरी :

शीतलहर ने इस साल दिल्ली-एनसीआर में रिकॉर्ड तोड़ दिया। 15 सालों के दौरान यह जनवरी सबसे लंबी शीतलहर वाली रही है। बुधवार को इस जनवरी में आठवें दिन शीतलहर रही। 2008 से अब तक यह सबसे अधिक दिन हैं। इससे पहले 2021 में 7 और 2013 में 6 दिन शीतलहर चली थी। वहीं इस साल जनवरी में अब तक 50 घंटे कोहरा रहा है। यह 2019 से अब तक सबसे अधिक है।
 

National

Politics