उफ्फ, बढ़ रही ठंड ,अभी और ज्यादा टॉर्चर करेगी,मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग से आया अलर्ट , लोगों को दी खास सलाह, चंडीगढ़ वाले भी जान लें अपने शहर का हाल !
 
 | 
thand
कुदरत ढाने लगी कहर,बढ़ने लगा कोहरा और लुढ़का पारा 

पहाड़ो में बर्फबारी,मैदानों इलाकों में छाने लगा कोहरा 

शीत लहर से लगातार गिर रहा तापमान,घरों में ठिठुरे लोग 

 

Kharikhari News Desk : पहाड़ों में लगातर बर्फबारी हो रही है जिसके चलते मैदानी इलाकों में कोहरा छाने लगा है... दिसंबर में ठंड का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। अब सिर्फ रातें ही सर्द नहीं हो रहीं बल्कि दिन भी सर्द हो रहे हैं... जिसके चलते लोग घरो से बाहर निकलना नहीं चाहते है... ठंड के टॉर्चर से लोग ऐसे बेहाल हैं कि उनकी कंपकपी नहीं छूट रही है और आने वाले दिनों में ये कंपकपी यूं ही बरकरार रहने वाली है| दरअसल, ठंड पर मौसम विभाग (IMD) ने अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी कड़क ठंड से छुटकारा नहीं मिलने वाला है| ठंड अभी और ज्यादा प्रचंड होगी और लोगों को तेज शीत लहर (Cold Wave) के साथ गलन और घने कोहरे (Fog) का सामना करना पड़ेगा। वहीं लोगों को मौसम विभाग ने लोगों को सलाह दी है कि, वह ठंड से बचने की अपनी तैयारी पूरी रखें। इसके साथ ही मौसम विभाग ने कोहरे के चलते वाहन चालकों को सोच-समझकर घर से बाहर निकलने को कहा है। 

शीत लहर से लगातार गिर रहा तापमान : 

बता दें कि, ठंडी हवाओं की बजह से मैदानी इलाकों में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है। आलम ये है कि कोहरे के कारण दिन का तापमान भी 8 डिग्री तक पहुंच गया है... तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मैदानी इलाकों में कई जगहों पर अधिकतम तापमान 3 डिग्री के आस-पास नजर आ रहा है| जबकि न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की जा रही है| कई जगहों पर न्यूनतम तापमान सामान्य से भी कम है। वहीं दसरी तरह कोहरे के कारण एक्सीडेंट भी बढ़ते जा रहे है। 
 

cold

चंडीगढ़, पंजाब-हरियाणा में ठंड का हाल : 

चंडीगढ़ मौसम विभाग (Chandigarh IMD) के अनुमान के मुतबिक, चंडीगढ़, पंजाब-हरियाणा में अगले चार दिनों तक शीत लहर और कोहरे को लेकर कोई राहत नहीं मिलने वाली| पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के लोगों को अभी शीत लहर (Cold Wave in Chandigarh) और कोहरे की मार यूं ही झेलनी पड़ेगी| चंडीगढ़ में इस वक्त न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस के करीब है| यह सामान्य से 1.3 डिग्री कम है। 

National

Politics