Weather Update: बर्फ से जमे लद्दाख-श्रीनगर, बढ़ी ठंढ

उत्तर भारत में कोहरे का कहर, जानें अगले चार दिन कैसा रहेगा मौसम?
 
 | 
cold
मैदानों इलाकों में बढ़ा कोहरा,ठिठुरन शुरू 

मौसम ने तेजी से बदली करवट,बढ़ी ठंड 

 

Kharikhari News Desk : मौसम ने तेजी से करवट बदल ली है। दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्सों में शीतलहर शुरू हो चुकी है। लेह-लद्दाख, श्रीनगर, हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाके बिना बर्फबारी के ही जम गए। लद्दाख और श्रीनगर में तो झरने, झील, नदी और नालों तक में बर्फ जमने लगी है। यूपी, उत्तराखंड, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब समेत उत्तर भारत में घना कोहरा हो रहा है। 

अभी मौसम का हाल क्या है? 
उत्तर भारत के कई राज्यों में घने कोहरे ने लोगों को परेशान करना शुरू कर दिया है। कोहरे के चलते बिजिबिलिटी भी काफी कम हो गई है। इसके चलते यूपी समेत कई राज्यों में सड़क हादसे बढ़ गए हैं। ट्रेनें रद्द होने लगी हैं। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की बात करें तो यहां बुधवार को दिन का तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक रहा, जबकि शाम होते ही न्यूनतम तापमान नौ डिग्री तक पहुंच गया। सुबह और शाम को घने कोहरे ने पूरे शहर को ओढ़ लिया। गाजियाबाद में न्यूनतम तापमान आठ डिग्री तक जाने का अनुमान है। दिन में 20 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा। 

cold delhi


 
हिमाचल में पारा माइनस में : 

हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां सात शहरों का तापमान माइनस में पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश के सात शहरों का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया। लाहौल-स्पीति के कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान माइनस -7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं मौसम विभाग की मानें तो अभी और ठंड बढ़ने का अनुमान लगया जा रहा है। 

National

Politics