Weather Update : क्रिसमस के बाद बर्फबारी के आसार, बढ़ सकती है ठंड

मसूरी के कंपनी गार्डन में बिछी पाले की सफेद चादर,पारा लुढ़का 
 
 | 
cold
जल्द ही ठंड ढाने लगेगी सितम 

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी,मैदानी इलाकों में सताने लगेगा कोहरा 

 

Kharikhari News Desk : पहाड़ो में बर्फबारी धीरे-धीरे पड़ना शुरू हो गई है। जिसके बाद अब मैदानी इलाकों में कोहरे ने दस्तक देना शुरू कर दिया है। वहीं उत्तराखंड के मौसम में ठंडक लगातार बढ़ रही है। पहाड़ से लेकर मैदान तक ठिठुरन है। कहीं धुंध तो कहीं पाला परेशानी बढ़ा रहा है। सुबह भी मौसम का मिजाज बिगड़ा दिखाई दिया।  सुबह कई जगहों पर कोहरे की चादर दिखाई दी। जिससे ठिठुरन महसूस हुई। ऐसे में लोग पहले की अपेक्षा अधिक गर्म पकड़े पहनकर घरों से बाहर निकले। उधर, मसूरी के कंपनी गार्डन में पाला जमने से जमीन सफेद हो गई है। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी से सुरक्षा एजेंसियों की चुनौतियां बढ़ गई हैं। यहां तापमान शून्य डिग्री से नीचे पहुंच गया है। इन हालातों में भी हिमवीर चीन सीमा पर जुटे हैं। वे बर्फ पिघलाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। 

delhi fog


मौसम विभाग ने जताया पूर्वानुमान : 

प्रदेश में भले ही कई दिनों से बारिश और बर्फबारी न हुई हो लेकिन तापमान में तेजी से गिरावट आ रही है। पहाड़ी इलाकों में कड़ाके की ठंड के चलते पाला मुसीबत बढ़ा रहा है तो मैदान में कोहरा परेशानी खड़ा कर रहा है। वहीं, बर्फबारी का इंतजार भी अब खत्म होने वाला है। मौसम विभाग ने मसूरी के साथ हीधनोल्टी, औली, हर्षिल समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में 27 दिसंबर के बाद बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई है। साथ ही साथ डॉक्टर की माने तो अस्पतालों में भी खांसी,जुखाम और बुखार के मरीजों का इजाफा हो रहा है। 
 

National

Politics