MG Motor ने लॉन्च की Comet EV,ये है कीमत-

MG ने लॉन्च की सस्ती किफायती इलेक्ट्रिक कार !
 
 | 
L
500 रुपए में 1000 किलोमीटर चलेगी- 

टियागो EV से 50 हजार रु. सस्ती !

 

KHARIKHARI NEWS DESK : MG Comet EV को लंबे इंतजार के बाद भारत में लॉन्च कर दिया गया है....इस कार को खास तौर से रोज की आवाजाही के लिए बनाया गया है.... ये एक सारी फीचर्स वाली सस्ती कार है जिसको मार्कीट में काफी पसंद किया जा रहा है... ये कार 500 रुपए में 1000 किलोमीटर चलेगी। 

J

ये है खर्चा :
अगर आप रोज काम पर जाने के लिए लगभग 50 किलोमीटर का सफर करते हैं, तो आपके लिए अच्छा और किफायती ऑप्शन हो सकती है...  कंपनी के मुताबिक इसकी चार्जिंग का खर्चा हर महीने के हिसाब से लगभग 519 रुपये का है। इसकी कीमत 7.98 लाख रुपए से शुरू है। MG की ये सबसे सस्ती, छोटी और एंट्री लेवल इलेक्ट्रिक कार है। ये टाटा की टियागो EV से भी करीब 50 हजार रुपए सस्ती है।

CAR

5 COLOUR'S : 
इस ईवी को कुल 5 कलर ऑप्शन- ग्रीन, ब्लैक, सिल्वर, वाईट और ब्लैक-वाईट में खरीदा जा सकता है।  इस छोटू कार में सिर्फ दो दरवाजे मिलते हैं और कुल 4 लोग बैठ सकते हैं. इसमें 12 इंच के वील्स दिए गए हैं। 

MG Comet EV है टाटा नैनो से छोटी : 
बता दें कि ये साइज में टाटा नेनो से भी काफी छोटी है .. लेकिन इसका कम्फर्ट देखते ही बनता है.. जिसकी वजह से इसको काफी पसंद किया जा रहा है। इस इलेक्ट्रिक कार की लंबाई 2974mm, चौड़ाई 1505mm और ऊंचाई 1631mm है...  वहीं इसका वीलबेस 2010mm है।  अगर आपको पुरानी नैनो कार याद हो तो ये ईवी टाटा नैनो से भी छोटी है।  Nano कुल 3099mm लंबी, 1495mm चौड़ी और 1652mm ऊंची है। 

C

MG Comet EV की कीमत : 
MG Comet EV की शुरुआती कीमत सिर्फ 7.98 लाख रुपये है।  ये दाम एक्स-शोरूम के हिसाब से हैं।  इसकी टेस्ट ड्राइव 27 अप्रैल से एमजी के शोरूम्स में शुरू हो जाएगी।  वहीं इसके लिए बुकिंग 15 मई, 2023 से शुरू होंगी। 
 

National

Politics