ACCIDENT : धार्मिक स्थल से लौट रहे थे श्रद्धालु, पिकअप ट्रक से टकराई !

घायल उपचार के निजी अस्पताल में भर्ती-
KHARIKHARI NEWS DESK : हरियाणा के हिसार में राजगढ़ से 10 किलोमीटर दूर गांव डोकवा के पास 1:00 बजे पिकअप और ट्रक के बीच भिड़ंत हो गई। इस भीषण हादसे ने पांच लोगों की जान ले ली हैं जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। भीषण हादसे में पिकअप में सवार 3 बच्चों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए।
ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज :
पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही का केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है । जानकारी के अनुसार स्याहड़वा गांव निवासी करण सिंह, उसका भाई विजय, गांव का सोनू और उसके भाई जयवीर का परिवार शनिवार सुबह पूजा अर्चना करने के लिए सालासर गया था। रात को 10:00 बजे पूजा अर्चना करने के बाद सभी पिकअप गाड़ी में सवार होकर गांव के लिए निकले थे।
उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती घायल :
घायलों को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक स्याहड़वा और भिरानी गांव के रहने वाले थे। राजगढ़ थाना पुलिस शवों का पोस्टमार्टम करवा रही है।
पांच लोगों की मौत :
सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने तुंरत घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, यह भीषण हादासा हाईवे पर गांव के पास रात करीब एक बजे हुआ था। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।