Pakistan: पेशावर में सिख दुकानदार का कर दिया गया कत्ल !
पहले हिंदू डॉक्टर को बनाया था निशाना-
Kharikhari News Desk : Pakistan का नाम जब भी दिलों दिमाक में आता है तो आतंक और आतंकवादियों का चेहरा सामने आ जाता है.. पाकिस्तान में टार्गेट किलिंग थमने का नाम नहीं ले रही है.. गौरतलब है कि बीते बुधवार को कराची में एक हिंदू डॉक्टर की इसी तरह हत्या की गई थी। अब पाकिस्तान के पेशावर शहर में एक सिख दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी गई।
बाइक पर आए 2 हमलावर:
फायरिंग के बाद बाइक पर आए दोनों हमलावर बड़ी आसानी से फरार भी हो गए। हमले के बाद आरोपी बड़ी आसानी से फरार भी हो गए, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है.. आसपास के लोगों ने जब जाकर देखा तो दूकानदार लहू-लुहान हालत में दूकान में पड़ा मिला.. इसके दो दिन पहले कराची में ही एक नाबालिग हिंदू लड़की को किडनैप किया गया था।
पेशावर के दीर इलाके में किराने की दुकान चलाता था मृतक :
मारे गए सिख का नाम दयाल सिंह था। वो पेशावर के दीर इलाके में किराने की दुकान चलाते थे। करीब 3 बजे दयाल सिंह अपनी दुकान पर थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग आए और दयाल पर फायरिंग शुरू कर दी। जबकि ये काफी भीड़ वाला इलाका है। सड़क के किनारे पर एक पुलिस चौकी भी मौजूद है। इसके बावजूद आरोपियों को भागने में कोई दिक्कत नहीं हुई।
दयाल को कुल 30 गोलियां मारी, जांच में जुटी Police :
दयाल को कुल 30 गोलियां मारी गईं। घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस ने हासिल कर लिया है। बता दें कि पेशावर में करीब 15 हजार सिख रहते हैं। ये लोग ज्यादातर जोगन शाह इलाके में रहते हैं। पेशावर खैबर पख्तूनख्वा राज्य की राजधानी है। पाकिस्तान में सबसे ज्यादा तालिबानी हमले इसी राज्य में होते रहे हैं। अब पुलिस CCTV के आधार पर आगे की कार्रवाही कर रही है...