Delhi Kanjhawala Case: होटल के मैनेजर से बात करने के बाद उलझी गुत्थी

- दोनों युवतियों का जबरदस्त झगड़ा 
 | 
Delhi Kanjhawala Case

Khari Khari, News Desk: Delhi Kanjhawala Case: दिल्ली के सुल्तानपुरी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में नए खुलासे सामने आ रहे हैं। मिली नई जानकारी में ये बात सामने आई कि घटना के समय युवती स्कूटी पर अकेले नहीं थी। मृतिका के साथ एक और लड़की स्कूटी पर थी। सीसीटीवी फुटेज सामने पर इस बात की पुष्टि हुई है।

हादसे में दर्दनाक मौत

युवती का पैर कार के पहिये में फंसने की वजह से वह कई किलोमीटर तक घिसटती रही। इस हादसे में उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

लड़ने से रोकने पर स्कूटी पर सवार होकर चली गईं

हादसा होने से पहले जिस होटल से दोनों युवतियां निकली थीं उस होटल की मैनेजर ने बताया कि दोनों लड़कियां बहस कर रही थीं जब उनसे झगड़ा न करने को कहा गया तो वो नीचे जाकर झगड़ने लगीं इसके बाद जब आस-पास के लोगों ने उन्हें लड़ने से रोका तो दोनों स्कूटी पर सवार होकर चली गईं। होटल की मैनेजर की इस बात के बाद मामले की गुत्थी और उलझ गई है।

कुछ लड़कों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया

मैनेजर के दावे पर दिल्ली पुलिस ने कुछ लड़कों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है जो होटल में लड़कियों के साथ थे। लड़कों ने अलग कमरा बुक किया था और होटल स्टाफ ने उन्हें मृतिका से बात करते हुए देखा था।

Read More: Delhi Dragged Case: दिल्ली के कंझावला कांड में कई चौकाने वाले खुलासे

Read More: Bharat Jodo Yatra : राहुल गांधी ने प्रियंका गांधी सहित यूपी में मारी एंट्री

Read More: Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी ने RSS और BJP को बताया अपना गुरु

Read More: Chhapra Hooch Tragedy: जहरीली शराबकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Read More: UIDAI की Aadhaar Card होल्डर्स को जरूरी सूचना!

Connect with Us on | Facebook

National

Politics