UP News : लखनऊ के सिविल कोर्ट में अंदर मुख्तार के करीबी गैंगस्टर संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या
Khari Khari News :
UP News : लखनऊ के सिविल कोर्ट में गैंगस्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। यह माफियाओं को गोली मारकर हत्या करने की दूसरी घटना सामने आई है। इसी साल अप्रैल महीने में प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जानकारी के मुताबिक, हत्यारे वकील की ड्रेस पहनकर आए थे। उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां दागीं और मौके से भाग निकले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जीवा को देखा तो वो मृत था।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हमलावर वकील के भेष में कोर्ट पहुंचा था। गैंगस्टर भाजपा नेता ब्रह्म दत्त द्विवेदी की हत्या का आरोपी था और उसे सुनवाई के लिए अदालत में लाया गया था। गोली लगने से जीवा मौके पर ही गिर पड़ा जबकि एक पुलिस अधिकारी भी घायल हो गया।
ये भी पढ़ें : Cabinet Decision : किसानों के लिए खुशखबरी ! केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, खरीफ फसलों पर MSP में बढ़ोतरी
ये भी पढ़ें : Himachal News : अब चीन से लगी सीमा पर भारतीय सेना के लिए पहुंचना होगा आसान, इस सड़क को केंद्र ने दिया NH का दर्जा
ये भी पढ़ें : Wrestlers Protest : सरकार से बातचीत के लिए खेल मंत्री अनुराग ठाकुर के घर पहुंचे पहलवान
ये भी पढ़ें : WTC Final 2023 : आज भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा महामुकाबला, किसकी होगी जीत ! जाने पिच रिपोर्ट, प्लेइंग इलेवन
Connect with Us on | Facebook