Punjab News : पंजाब के पूर्व सीएम चन्नी की मुसीबतें बढीं, विजिलेंस ने जारी किया लुकआउट नोटिस

 | 
Punjab News

Khari Khari News : 

Punjab News : पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने अपनी विदेश जाने की यात्रा रद्द कर दी है, यह कहते हुए कि उन पर देश से भागने का आरोप लगाया गया होगा क्योंकि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने विधानसभा में घोषणा की थी कि सरकार चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ FIR दर्ज करें। जानकारी के मुताबिक, चन्नी ने कहा कि वह श्री गुरु रविदास मंदिर समिति द्वारा आयोजित किए जा रहे 'नगर कीर्तन' में भाग लेने के लिए विदेश के लिए उड़ान भरने वाले थे। 

पूर्व सीएम ने कहा कि राज्य विधानसभा में सीएम की टिप्पणी के मद्देनजर वह अपना विदेश दौरा रद्द कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह यात्रा पर आगे बढ़ते हैं, तो "वे कहेंगे कि मैं भाग गया हूं। चरणजीत सिंह चन्नी का कहना है कि कैलिफोर्निया सैक्रामेंटो में रविदास जी का एक मंदिर बना हुआ है। वहां हर साल नगर कीर्तन निकाला जाता है। जानकारी के मुताबिक, चरणजीत सिंह चन्नी के खिलाफ आय से अधिक मामले में पंजाब विजिलेंस ने शुक्रवार को लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। 

चन्नी को विदेश जाना था लेकिन उससे ठीक पहले विजिलेंस ने उनके खिलाफ सारे एयरपोर्ट्स को लुक आउट नोटिस जारी कर दिया। चन्नी अब विदेश नहीं जा सकेंगे। चन्नी पर अपनी निजी समागमों में सरकारी खजाने का इस्तेमाल करने का आरोप है। इस बीच सीएम भगवंत मान ने एक बार फिर विधानसभा में चरणजीत सिंह चन्नी का नाम लेकर कहा कि उनके खिलाफ जांच चल रही है। विजिलेंस की तरफ से LOC जारी होने के बाद अब चन्नी ने खुद ही विदेश जाने के कार्यक्रम को रद्द कर दिया।

ये भी पढ़ें : CBI Summons Tejashwi Yadav : CBI ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी पर कसा शिकंजा, लैंड 4 जॉब्स मामले में जारी हुआ समन

ये भी पढ़ें : Tamil Nadu News : 6 दोस्तों में लगी थी सबसे ज्यादा टेबलेट खाने की शर्त, 8वीं की स्टूडेंट ने आयरन की खाई 45 गोलियां, मौत

ये भी पढ़ें : Agniveer Registration Last Date : अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की बढ़ाई गई डेट, जाने कब तक कर सकते है अप्लाई

Connect with Us on | Facebook

 

National

Politics